व्रत त्योहार

Lalita Saptami 2026 Wishes: जहां राधा रानी का प्रेम हो... इन प्यारे संदेशों के साथ परिवार और दोस्तों के साथ साझा करें ललिता सप्तमी की खुशियां

Lalita Saptami 2026 Wishes In Hindi: राधा रानी की प्रिय सखी श्रीललिता का जन्मोत्सव आज 18 सितंबर 2026 को मनाया जा रहा है। इस दिन को खास बनाने के लिए आप अपने दोस्तों व परिवार वालों को ललिता सप्तमी की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

Image

ललिता सप्तमी की शुभकामनाएं संदेश इन हिंदी

Lalita Saptami Ki Shubhkamnaye 2026: ललिता सप्तमी का व्रत हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को रखा जाता है। इस दिन को राधा रानी की बड़ी बहन, रक्षक और मार्गदर्शक श्रीललिता के जन्मोत्सव यानी प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार आज 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को श्रीजी की प्रमुख अष्टसखियों में से एक श्रीललिता को ललिता सप्तमी मनाई जा रही है। इस दिन श्रीललिता की पूजा करने के साथ-साथ व्रत रखना भी शुभ होता है। मान्यता है कि ललिता सप्तमी पर पूजा-पाठ करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही देवी-देवताओं के प्रति मन में निस्वार्थ भक्ति जागृत होती है।

हालांकि, ललिता सप्तमी का दिन केवल पूजा-पाठ और व्रत तक ही सीमित नहीं है। इस पावन दिन को अपने दोस्तों और परिवार वालों के लिए खास बनाने के लिए लोग उन्हें ललिता सप्तमी की शुभकामनाएं भी भेजते हैं। यहां पर ललिता सप्तमी पर शेयर किए जाने वाले हार्दिक शुभकामना संदेश हिंदी में दिए गए हैं, जिन्हें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्टेटस के रूप में भी लगाया जा सकता है।