व्रत त्योहार

Madhvacharya Jayanti 2026 Today: वायु देव के तीसरे अवतार माधवाचार्य जी की जयंती आज, पढ़ें उनके अनमोल विचार और भेजें ये शुभकामना संदेश

Madhvacharya Jayanti 2026: आज 21 अक्टूबर को माधवाचार्य जयंती मनाई जा रही है। संत माधवाचार्य के जीवन से हमें ज्ञान, कर्म, भक्ति और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। चलिए माधवाचार्य जी के प्रकटोत्सव पर उनके अनमोल विचारों और संदेशों को याद करें तथा अपने प्रियजनों को माधवाचार्य जयंती की शुभकामनाएं दें।

Image

माधवाचार्य जयंती की शुभकामनाएं संदेश

Madhvacharya Jayanti Today 2026 (madhvacharya ke vichar in hindi, madhvacharya jayanti ki shubhkamnaye): माधवाचार्य भारत के महान दार्शनिक और धर्मशास्त्री थे, जिन्हें वायु देव का तीसरा अवतार भी माना जाता है। माधवाचार्य ने बहुत ही कम उम्र में संन्यास ले लिया था और अपना पूरा जीवन भगवान विष्णु की भक्ति तथा उनके विचारों के प्रचार-प्रसार में लगा दिया था। माधवाचार्य जी का जन्म 1238 ईस्वी में आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को कर्नाटक के पजका गांव में एक तुलु ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इसी तिथि को हर साल माधवाचार्य जयंती मनाई जाती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 20 अक्टूबर की दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर 21 अक्टूबर की दोपहर 2 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। इसलिए इस साल माधवाचार्य जयंती आज 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को मनाई जा रही है।

माधवाचार्य जयंती के अवसर पर लोग उनके विचारों और भक्ति के संदेशों को याद करते हैं। इस दिन भक्त उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लेते हैं। आज यहां पर आप माधवाचार्य जी के अनमोल विचार, उनके भक्तिमय संदेशों और माधवाचार्य जयंती की शुभकामना देने वाले संदेशों के बारे में जानेंगे।