November 2026 Festival Hindu Calendar: कुछ ही दिनों में साल 2026 का 11वां महीना नवंबर शुरू हो जाएगा। अंग्रेजी कैलेंडर का नवंबर का महीना हिंदू पंचांग के कार्तिक माह और मार्गशीर्ष माह के बीच में आता है। नवंबर के शुरुआती दिनों में कार्तिक माह आता है, जिसके बाद सौभाग्य सुंदरी तीज और गणाधिप संकष्टी जैसे बड़े व्रत-त्योहार मार्गशीर्ष मास की शुरुआत में पड़ते हैं। इस बार नवंबर 2026 में लाभ पंचमी, वृश्चिक संक्रांति, अक्षय नवमी और देवुत्थान एकादशी भी हैं। चलिए अब देखें नवंबर 2026 के व्रत-त्योहार की लिस्ट।
नवंबर 2026 के व्रत-त्योहार (november festival list 2026 in hindi)
1 नवंबर, रविवार
अहोई अष्टमी, कालाष्टमी, भानु सप्तमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी और राधा कुंड स्नान
5 नवंबर, गुरुवार
कृष्ण पद्मनाभ द्वादशी, रमा एकादशी और गोवत्स द्वादशी
6 नवंबर, शुक्रवार
धनतेरस, यम दीपम और शुक्र प्रदोष व्रत
7 नवंबर, शनिवार
मासिक शिवरात्रि, काली चौदस और हनुमान पूजा
8 नवंबर, रविवार
लक्ष्मी पूजा, नरक चतुर्दशी, केदार गौरी व्रत, दिवाली, शारदा पूजा, चोपड़ा पूजा, काली पूजा, कमला जयंती, दर्श अमावस्या,
9 नवंबर, सोमवार
कार्तिक अमावस्या
10 नवंबर, मंगलवार
गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, बलि प्रतिपदा, गुजराती नया साल और द्यूत क्रीडा
11 नवंबर, बुधवार
भाई दूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा और चंद्र दर्शन
13 नवंबर, शुक्रवार
नागुला चविथी और लाभ चतुर्थी
14 नवंबर, शनिवार
लाभ पंचमी
15 नवंबर, रविवार
सूर सम्हारम, छठ पूजा और स्कन्द षष्ठी
16 नवंबर, सोमवार
जलाराम बापा जयन्ती और वृश्चिक संक्रांति
17 नवंबर, मंगलवार
गोपाष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी और मण्डला पूजा का आरंभ
18 नवंबर, बुधवार
अक्षय नवमी, सत युग दिवस और जगद्धात्री पूजा
20 नवंबर, शुक्रवार
देवुत्थान एकादशी, कंस वध और भीष्म पञ्चक का आरंभ
21 नवंबर, शनिवार
योगेश्वर द्वादशी, गुरुवायुर एकादशी, तुलसी विवाह, वैष्णव देवुत्थान एकादशी और गौण देवुत्थान एकादशी
22 नवंबर, रविवार
रवि प्रदोष व्रत और विश्वेश्वर व्रत
23 नवंबर, सोमवार
वैकुण्ठ चतुर्दशी, मणिकर्णिका स्नान और कार्तिक चौमासी चौदस
24 नवंबर, मंगलवार
देव दिवाली, भीष्म पञ्चक का समापन, पुष्कर स्नान, गुरु नानक जयन्ती और कार्तिक पूर्णिमा
25 नवंबर, बुधवार
मार्गशीर्ष माह का आरंभ, रोहिणी व्रत
27 नवंबर, शुक्रवार
सौभाग्य सुंदरी तीज और गणाधिप संकष्टी
नवंबर 2026 में किन-किन ग्रहों का गोचर होगा? (november grah gochar 2026 list)
द्रिक पंचांग के अनुसार, नवंबर 2026 में सूर्य ग्रह 3 बार, चंद्र ग्रह 44 बार, मंगल 1 बार, बुध 2 बार, गुरु 1 बार और शुक्र ग्रह 2 बार गोचर करेंगे। इसके अलवा स्पष्ट राहु और स्पष्ट केतु का गोचर होगा, लेकिन शनि, राहु और केतु की चाल में थोड़ा सा भी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
