व्रत त्योहार

Prabodhini Ekadashi 2026: कब मनाई जाएगी प्रबोधिनी एकादशी? नोट करें सही तारीख और पूजा मुहूर्त

Prabodhini Ekadashi 2026: साल 2026 में प्रबोधिनी एकादशी यानी देवउठनी एकादशी 20 और 21 नवंबर को मनाई जाएगी। जानें स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत की सही तारीख, पूजा विधि और पारण का शुभ समय।

Image

Prabodhini Ekadashi 2026

Prabodhini Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। सालभर में आने वाली 24 एकादशियों में देवउठनी एकादशी यानी प्रबोधिनी एकादशी को बेहद खास माना गया है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाने वाला यह पर्व भगवान विष्णु को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसी के साथ चातुर्मास का समापन होता है और शुभ मांगलिक कार्यों की शुरुआत का मार्ग खुलता है।

साल 2026 में प्रबोधिनी एकादशी की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस हो सकता है, क्योंकि इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के लिए व्रत अलग-अलग दिनों में रखा जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि देवउठनी एकादशी कब है, एकादशी तिथि कब शुरू और समाप्त होगी और व्रत का पारण किस समय किया जाएगा।