व्रत त्योहार

Navratri 2026 Ashtami Date: आज अष्टमी है या नहीं? जानें रविवार की तिथि और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

Ashtami Kab Hai 2026: शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। चलिए द्रिक पंचांग के जरिए आज रविवार की तिथि और अष्टमी-नवमी के कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त के बारे में जानें।

Image

आज कौन सी तिथि है अष्टमी या नवमी

Shardiya Navratri 2026 (aaj ashtami hai ya navami, आज अष्टमी है या सप्तमी): शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। वैसे तो नवरात्रि का हर दिन मां दुर्गा की पूजा के लिए खास होता है, लेकिन अष्टमी और नवमी तिथि को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। अष्टमी और नवमी तिथि पर पूजा-पाठ करने के साथ-साथ कन्या पूजन भी किया जाता है। जो लोग पूरे नवरात्रि व्रत नहीं रख पाते हैं, वो अष्टमी और नवमी पर उपवास रखने की पूरी कोशिश करते हैं। साल 2026 में अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर कंफ्यूजन बरकरार है। कुछ लोग आज 18 अक्टूबर को अष्टमी पूजा करने की बात कर रहे हैं। वहीं, उन लोगों की भी संख्या कम नहीं है जो कल 19 अक्टूबर को अष्टमी की पूजा करेंगे।

हालांकि, द्रिक पंचांग के जरिए अष्टमी की सही तिथि का आकलन किया जा सकता है। चलिए जानें आज की तिथि और अष्टमी-नवमी के कन्या पूजन के शुभ समय के बारे में।