Shardiya Navratri 2026 (navratri ke satve din kis rang ke kapde pahne chahie, नवरात्रि के सातवें दिन का रंग): शारदीय नवरात्रि का पर्व एक या दो दिन नहीं, बल्कि लगातार 9 दिनों तक चलता है। इस दौरान व्रत रखने के साथ-साथ मां दुर्गा और उनके 9 स्वरूपों देवी शैलपुत्री, देवी ब्रह्मचारिणी, देवी चंद्रघंटा, देवी कूष्मांडा, देवी स्कंदमाता, देवी कात्यायिनी, देवी कालरात्रि, देवी महागौरी तथा देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि का व्रत रखने और इस दौरान मां दुर्गा की पूजा करने से तमाम तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है। साथ ही साहस, आत्मविश्वास, शक्ति, बल और खुशियों में वृद्धि होती है। माता रानी की विशेष कृपा पाने के लिए उनकी पूजा में उनके प्रिय रंगों के कपड़े पहनने का भी विधान है। यहां पर आप जानेंगे कि आज शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन किस रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा।
नवरात्रि के सातवें दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए?
शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन यानी आज ग्रे, स्लेटी और लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा। इन रंगों को शुभ माना जाता है, जिनका कहीं न कहीं सकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। इसके अलावा इन रंगों से जुड़ी पूजा सामग्री भी मां कालरात्रि को अर्पित की जा सकती है। मान्यता है कि इन रंगों को देखकर मां कालरात्रि प्रसन्न होती हैं।
देवी कालरात्रि का प्रिय रंग क्या है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नीला रंग देवी कालरात्रि को अति प्रिय है। ऐसे में आज आप नीले रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं। नीले रंग को समुद्र की तरह विशाल और शांति-दिव्यता का प्रतीक माना जाता है। इस रंग के कपड़े पहनने से व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता मजबूत होती है। साथ ही एकाग्रता और अंतर्ज्ञान में सुधार होता है। बता दें आज नीले रंग के कपड़े पहनने से आपको शनि देव की भी विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। दरअसल, आज शनिवार का दिन है, जो कि शनि देव को समर्पित है और नीला रंग शनि देव को भी अति प्रिय है।
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- आज शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन पढ़ें मां कालरात्रि की व्रत कथा, मिलेगा पूजा का पूर्ण फल
देवी कालरात्रि का प्रिय पुष्प और भोग
पौराणिक शास्त्रों में बताया गया है कि देवी कालरात्रि को रात की रानी का फूल अति प्रिय है। जो भक्त नवरात्रि के सातवें दिन देवी कालरात्रि की पूजा करता है और उन्हें रात की रानी का फूल अर्पित करता है, उससे माता रानी काफी प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाने से भी कालरात्रि माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
