व्रत त्योहार

Maa Kalaratri Vrat Katha In Hindi: आज शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन​​ पढ़ें मां कालरात्रि की व्रत कथा, मिलेगा पूजा का पूर्ण फल

Navratri Day 7 Vrat Katha: ​​शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के 7वें स्वरूप देवी कालरात्रि की पूजा की जाती है। चलिए मां कालरात्रि की पूजा के दौरान पढ़ी जाने वाली नवरात्रि के सातवें दिन की व्रत कथा के बारे में जानें।

Image

कालरात्रि माता की व्रत कथा

Shardiya Navratri Day 7 2026 Today (maa kalratri vrat katha in hindi, मां कालरात्रि की कहानी क्या है): शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व मां दुर्गा और उनके 9 स्वरूपों को समर्पित है, जो कि कुल 9 दिनों तक मनाया जाता है। साल 2026 में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हुआ है, जिसका समापन 9 दिन बाद 19 अक्टूबर को होगा। हालांकि, इस बीच आज 17 अक्टूबर, शनिवार को नवरात्रि के सातवें दिन की पूजा की जाएगी। नवरात्रि का 7वां दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप देवी कालरात्रि को समर्पित है। देवी कालरात्रि की पूजा करने से भय, नकारात्मक ऊर्जा, अकाल मृत्यु के डर, शत्रुओं और जीवन की तमाम बाधाओं से मुक्ति मिलती है। साथ ही शनि ग्रह की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

यदि आप भी आज नवरात्रि के सातवें दिन देवी कालरात्रि की पूजा करने वाले हैं तो यहां से देवी कालरात्रि की व्रत कथा का पाठ कर सकते हैं। मान्यता है कि देवी कालरात्रि की पूजा उन्हें समर्पित कथा पढ़े बिना अधूरी होती है। यहां पर नवरात्रि के सातवें दिन व्रत के दौरान पढ़ी जाने वाली कालरात्रि माता की कथा दी गई है।