Shardiya Navratri 2026 (navratri 9 day colours list 2026 october): मां दुर्गा की पूजा के लिए शारदीय नवरात्रि का पर्व खास होता है। इस दौरान मां दुर्गा के शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री स्वरूपों की पूजा की जाती है। साथ ही व्रत रखने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा बुराइयों से लड़ने की शक्ति मिलती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि मनाई जाती है।
साल 2026 में 11 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इन 9 दिनों मां दुर्गा के स्वरूप अनुसार रंगों का चयन करना शुभ होता है। इससे मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आज यहां पर आप जानेंगे कि 11 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 (शारदीय नवरात्रि 2026) के 9 दिन किस रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा।
नवरात्रि के 9 दिन किस रंग के कपड़े पहने?
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- शारदीय नवरात्रि व्रत के बीच आ जाएं पीरियड्स तो क्या करें? जानें इससे जुड़े जरूरी नियम और मान्यताएं
शारदीय नवरात्रि में कौन कौन से रंग के कपड़े न पहनें?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शारदीय नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान काले, गहरे नीले और भड़कीले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इसके अलावा गंदे और फटे-पुराने कपड़े भी नहीं पहनने चाहिए। जो लोग शारदीय नवरात्रि की पूजा में शुद्ध कपड़े नहीं पहनते हैं व शुद्धता का ध्यान नहीं रखते हैं, उन्हें मां दुर्गा के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।
