Bigg Boss 20 Contestant Uditi Singh Mulank: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' अपने रोमांचक कंटेस्टेंट्स के कारण सुर्खियों में बना हुआ है। इस सीजन में एक्ट्रेस और मॉडल उदिति सिंह ने भी हिस्सा लिया है, जो अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश अंदाज से लाइमलाइट बटोर रही हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से देखें तो उदिति का मूलांक उनके जीवन, स्वभाव और करियर पर गहरा प्रभाव डालता है। सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के अनुसार, उदिति सिंह का जन्म 6 अप्रैल 1996 को हुआ था। शास्त्रों में बताया गया है कि जिन लोगों की जन्म की तारीख 6, 15 या 24 होती है, उनका मूलांक 6 होता है। इस हिसाब से उदिति का मूलांक 6 है।
मूलांक 6 के स्वामी शुक्र हैं, जो भौतिक सुख-सुविधाओं, कला, प्रेम और सुंदरता के कारक ग्रह हैं। शुक्र की विशेष कृपा के चलते ही मूलांक 6 वालों को जीवन में अपार धन, शोहरत और आकर्षक व्यक्तित्व प्राप्त होता है। चलिए अब जानें मूलांक 6 वालों के स्वभाव, खासियत और कमजोरियों के बारे में।
मूलांक 6 वालों का स्वभाव और खासियत
मूलांक 6 वालों का स्वभाव मिलनसार और आकर्षक होता है। ये बहुत ही जल्दी नए लोगों के बीच घुलमिल जाते हैं और उनका दिल जीत लेते हैं। ये अपने दोस्तों और परिवार वालों के प्रति वफादार और जिम्मेदार होते हैं। जरूरत पड़ने पर ये लोग अपनों के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। इन लोगों के विचार खुले होते हैं। ये अपने हिसाब से अपना जीवन जीना पसंद करते हैं। इन्हें किसी की भी ज्यादा रोक-टोक पसंद नहीं होती है। ये अपने ऊपर दिल खोलकर पैसा खर्च करते हैं। हालांकि, धन कमाने के लिए ये मेहनत भी करते हैं। ये अपनी मेहनत से अपार धन कमाते हैं और समाज में नाम बनाते हैं।
अक्सर देखा गया है कि मूलांक 6 वालों को सजना-संवरना अच्छा लगता है। ये समय के साथ नए-नए फैशन को अपनाते हैं और अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। इन लोगों की कला में गहरी रुचि होती है। इन्हें रचनात्मक कार्य करना अच्छा लगता है।
मूलांक 6 वालों की कमजोरियां
- अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मूलांक 6 वालों को दिखावा करना अच्छा लगता है, जिसके चक्कर में ये लोग दिल खोलकर पैसा खर्च करते हैं। ऐसे में इन्हें भविष्य में धन की कमी का सामना करना पड़ता है।
- इन लोगों को आरामदायक जीवन पसंद होता है, जिसके चक्कर में इनके हाथ से महत्वपूर्ण अवसर निकल जाते हैं।
- यदि ये लोग अनुशासन में नहीं रहते हैं तो गलत संगत में बहुत जल्दी फंस जाते हैं।
- मूलांक 6 वाले लोगों की बातों में जल्दी आते हैं, जिसके चक्कर में कई बार खुद का नुकसान करवा बैठते हैं।
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- खुले विचार वाले होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, रीति तिवारी का भी यही मूलांक
मूलांक 6 का शत्रु अंक क्या है?
जिन लोगों का मूलांक 6 है, उन लोगों की मूलांक 3 वालों से दोस्ती होने की संभावना काफी कम होती है। दरअसल, मूलांक 6 के स्वामी शुक्र हैं, जिन्हें दैत्य गुरु कहा जाता है। वहीं, बृहस्पति मूलांक 3 के स्वामी हैं, जो देव गुरु हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, दैत्य गुरु और देव गुरु के बीच दोस्ती का भाव नहीं है। इसी वजह से मूलांक 6 और 3 वालों के बीच 36 का आंकड़ा देखने को मिलता है। मूलांक 6 वाले जहां मौज-मस्ती को प्राथमिकता देते हैं। वहीं, मूलांक 3 वाले लोग अनुशासन में रहते हैं और हर काम नियम के अनुसार करते हैं। ऐसे में इन दोनों के बीच अच्छा तालमेल देखने को नहीं मिलता है।
