हस्तरेखा शास्त्र

लड़कियों की हथेली में ये चिह्न देते हैं भाग्यशाली होने का संकेत, कमल से लेकर मछली तक जानें मतलब

हस्तरेखा शास्त्र में लड़की के हाथ में बने ये निशान सौभाग्य का संकेत माने जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं उन निशान के बारे में और समझने की कोशिश करते हैं कि हस्तरेखा शास्त्र उनके विषय में क्या कहता है।

Image

Lucky Palm Signs

Lucky Palm Signs: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं के साथ-साथ कुछ खास चिह्नों को भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। डॉ. जय मदान के अनुसार, लड़कियों की हथेली पर कमल, शंख, चक्र, मछली और स्वास्तिक जैसे निशान शुभ माने जाते हैं। मान्यता है कि इन चिह्नों का संबंध धन, सफलता, सुख-समृद्धि और सौभाग्य से होता है।

हथेली पर कमल का निशान

लड़कियों की हथेली पर कमल के फूल जैसा चिह्न होना बेहद शुभ माना जाता है। यह निशान छोटा या थोड़ा बड़ा हो सकता है। कमल को माता लक्ष्मी से जोड़ा जाता है, इसलिए हस्तरेखा की मान्यताओं में इसे धन और समृद्धि का संकेत माना गया है। ऐसी लड़कियों को जीवन में सुख-सुविधाएं मिलने की मान्यता है।