हस्तरेखा शास्त्र

कंधे पर तिल होना शुभ संकेत है या अशुभ? सामुद्रिक शास्त्र से जानें

​Shoulder Mole Meaning: शरीर पर मौजूद तिल से भविष्य से जुड़े अलग-अलग संकेत मिलते हैं। साथ ही व्यक्ति के स्वभाव के बारे में पता चलता है। आज यहां पर आप कंधे पर मौजूद तिल के महत्व और संकेतों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Image

कंधे पर तिल होने का क्या मतलब है

Shoulder Mole Meaning In Hindi: पौराणिक शास्त्रों में भविष्य जानने के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया गया है, जिसमें से एक सामुद्रिक शास्त्र भी है। सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट, आकार, निशान और तिलों को संकेतों के रूप में दर्शाया गया है, जिनके जरिए मनुष्य के स्वभाव के बारे में पता चलता है। साथ ही व्यक्ति की लव लाइफ, करियर, आर्थिक स्थिति और सेहत का अनुमान लगाया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र में कंधे पर मौजूद तिल को भी महत्वपूर्ण शारीरिक लक्षण माना गया है, जिसके महत्व और संकेतों के बारे में आप यहां पर जानेंगे।

दाहिने कंधे पर तिल होना कैसा होता है?

मेहनती लोगों की है निशानी

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, दाहिने कंधे पर तिल होना काफी शुभ होता है। ऐसे लोग अत्यधिक मेहनती, जिम्मेदार, समझदार, साहसी और कर्तव्यनिष्ठ होते हैं। ये लोग अपनी बातों से पीछे नहीं हटते हैं, बल्कि हर हाल में अपना वादा निभाते हैं। अक्सर देखा गया है कि ये लोग परेशानियों से डरते नहीं हैं, बल्कि हर परेशानी का डटकर सामना करते हैं। इन्हें हर परिस्थिति में खुद को संभालना बहुत ही अच्छे तरीके से आता है।