Mole On Ring Finger Nail Significance: सामुद्रिक शास्त्र की रचना ‘समुद्र’ ऋषि ने की थी, जिसमें शरीर के लक्षणों से व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव का आकलन करने की विद्या का उल्लेख है। इसमें शरीर की बनावट, आकार और निशान आदि को संकेतों की तरह देखा जाता है, जो व्यक्ति के जीवन से जुड़े विभिन्न राज खोलते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में शरीर पर मौजूद विभिन्न तिलों को भी संकेत माना गया है। आज यहां पर आप हाथ और पैर की अनामिका उंगली के नाखून पर मौजूद तिल से मिलने वाले संकेतों के बारे में विस्तार से जानेंगे।
रिंग फिंगर के नाखून पर तिल होना कैसा होता है?
रिंग फिंगर का संबंध सूर्य ग्रह से है, जिसे वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा का स्थान प्राप्त है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, दाएं और बाएं दोनों हाथ की रिंग फिंगर के नाखून पर तिल होना शुभ होता है। ऐसे लोगों का जीवन सुख-समृद्धि और धन-दौलत से भरा रहता है। ये लोग अपनी मेहनत से समाज में ऊंचा स्थान हासिल करते हैं और समाज हित के लिए कोई बड़ा कार्य करते हैं। ऐसे लोगों के ऊपर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा रहती है। मां इन्हें जीवन में आगे बढ़ने में काफी मदद करती हैं। इसके अलावा इनका पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहता है।
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- हाथ या पैर, अंगूठे के नाखून पर तिल कहां होना ज्यादा शुभ? जानें
अनामिका उंगली के नाखून पर तिल होने का मतलब
दाएं पैर
जिन लोगों के दाएं पैर की अनामिका उंगली के नाखून पर तिल होता है, सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार उन्हें जीवन में संघर्ष कम करना पड़ता है। ऐसे लोग बहुत ही मेहनती होते हैं, जो अपने सपनों को सच करने का दम रखते हैं। ये लोग जल्दी से हार नहीं मानते हैं, बल्कि आखिर तक प्रयास करते हैं। इन लोगों को अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों का साथ भी जीवन के हर मोड़ पर मिलता है। मुश्किल समय में कभी भी ये खुद को अकेला महसूस नहीं करते हैं।
बाएं पैर
सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो बाएं पैर की अनामिका उंगली के नाखून पर तिल होना शुभ नहीं होता है। ऐसे लोगों को जीवन में अधिक संघर्ष करना पड़ता है। आर्थिक स्थिति भी इन लोगों की ज्यादा अच्छी नहीं रहती है। इन लोगों का स्वभाव सरल व मिलनसार नहीं होता है, जिसके कारण इन्हें नए लोगों के बीच घुलने-मिलने में परेशानी होती है। साथ ही ये अपनी सेहत को लेकर संतुष्ट नहीं रहते हैं। आएदिन किसी न किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना इन्हें करना ही पड़ता है।
