हस्तरेखा शास्त्र

ठोड़ी पर तिल होना शुभ है या अशुभ? सामुद्रिक शास्त्र से जानें

​​Mole On The Chin Meaning: क्या आपकी भी ठोड़ी पर तिल है? अगर हां, तो सामुद्रिक शास्त्र की दृष्टि से ये एक महत्वपूर्ण संकेत है। आज यहां पर आप ठोड़ी पर मौजूद तिल के महत्व और संकेतों के बारे में ही जानेंगे।

Image

ठोड़ी पर तिल होने का मतलब

Thodi Par Til Hona Kaisa Hota Hai: महर्षि समुद्र ने आज से कई साल पहले समुद्र शास्त्र की रचना की थी। इस शास्त्र में व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य को जानने के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया गया है। इसमें व्यक्ति के शरीर की बनावट, आकार और विभिन्न चिह्नों को संकेतों के रूप में देखा जाता है, जिनकी मदद से उनके भविष्य के बारे में पता चलता है। आज के समय में समुद्र शास्त्र को सामुद्रिक शास्त्र के नाम से जाना जाता है।

सामुद्रिक शास्त्र में ठोड़ी पर मौजूद तिल को भी एक संकेत के रूप में देखा गया है, जिसके जरिए व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और फ्यूचर आदि के बारे में पता चल सकता है। चलिए अब जानें ठोड़ी पर तिल होना शुभ होता है या इसे अशुभ संकेत के रूप में देखा जाता है।