पंचांग

Aaj Ka Panchang 2 सितंबर 2026: आज हलछठ व्रत, पंचांग से जानिए आज हरछठ की पूजा का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 2 सितंबर 2026: 2 सितंबर 2026 को भाद्रपद कृष्ण पंचमी और षष्ठी तिथि है। आज बुधवार का दिन भगवान गणेश की आराधना के लिए समर्पित है। आइए जानते हैं आज छठ पूजा का शुभ मुहूर्त...

Image

Aaj Ka Panchang 2 सितंबर 2026: सनातन धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है, जो हमें तिथि, नक्षत्र, योग और शुभ-अशुभ समय की सटीक जानकारी प्रदान करता है। 2 सितंबर 2026, बुधवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सप्ताह का यह दिन भगवान गणेश की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। आज के दिन भक्त विघ्नहर्ता की विशेष पूजा-अर्चना कर अपने कार्यों में सफलता की कामना करते हैं।

आज की तिथि की बात करें तो पंचमी तिथि प्रातः 06:12 बजे तक प्रभावी रहेगी, जिसके उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ हो जाएगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज चंद्रमा दिन-रात मेष राशि में संचार करेंगे। सूर्य देव सिंह राशि में स्थित हैं और वर्तमान में दक्षिणायन, उत्तर गोल और वर्षा ऋतु का समय चल रहा है।