पंचांग

क्या सांप और कछुए की अंगूठी एक साथ पहनना शुभ है? जानें ज्योतिषीय नियम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सांप और कछुए की अंगूठी पहनने के अपने नियम हैं। क्या इन्हें एक साथ पहना जा सकता है और रत्न धारण करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जानें।

Image

आजकल फैशन और ज्योतिषीय मान्यताओं के चलते बहुत से लोग सांप या कछुए की आकृति वाली अंगूठियां पहनते हैं। कई लोग इन्हें एक साथ भी धारण करते हैं, लेकिन क्या ऐसा करना ज्योतिष की दृष्टि से सही है? अक्सर लोग किसी को देखकर या बिना सोचे-समझे ऐसी अंगूठियां पहन लेते हैं, जबकि ज्योतिष शास्त्र में इसे लेकर कुछ महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी अंगूठी को केवल उसकी आकृति के आधार पर धारण करना उचित नहीं है। विशेष रूप से जब बात रत्न जड़ित अंगूठियों की हो, तो कुंडली का विश्लेषण करना अनिवार्य हो जाता है। यदि आप बिना किसी विशेषज्ञ की सलाह के इन्हें पहनते हैं, तो यह आपकी जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति के विपरीत प्रभाव डाल सकता है।