पंचांग

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 4 सितंबर 2026 : कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 4 September 2026 । Janmashtami 2026 :आज भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव (जन्माष्टमी) के दिन पूजा पाठ के लिए शुभ समय क्या रहेगा? इसे आप इस लेख से जान सकते हैं। पढ़ें आज का पंचांग विस्तार से...

Image

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 4 September 2026: आज 4 सितंबर 2026, शुक्रवार है। पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इसी अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जा रहा है। अष्टमी तिथि 5 सितंबर की रात 12 बजकर 13 मिनट तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि आरंभ होगी। आज रोहिणी नक्षत्र रात 11 बजकर 04 मिनट तक रहेगा और इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र शुरू होगा। दिन में हर्षण योग रहेगा, जो दोपहर 3 बजकर 44 मिनट तक है। वहीं चंद्रमा आज वृषभ राशि में संचार करेंगे।

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के चलते आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। भक्तजन व्रत रखकर दिनभर भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना करते हैं और रात में निशीथ काल के दौरान बाल गोपाल का जन्मोत्सव मनाते हैं। पंचांग के अनुसार आज कृष्ण जन्माष्टमी, अष्टमी रोहिणी, रोहिणी व्रत और कालाष्टमी जैसे धार्मिक पर्व भी मनाए जा रहे हैं। आइए जानते हैं आज का पंचांग (Daily Panchang) विस्तार से।