पंचांग

30 अगस्त का राशिफल: बुधादित्य और वाशी योग का संयोग, इन 5 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ

30 अगस्त 2026 को ग्रहों की विशेष स्थिति से बुधादित्य और राशि परिवर्तन योग बन रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, वृषभ, मिथुन, सिंह, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों के लिए यह दिन विशेष फलदायी रहेगा।

Image

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 30 अगस्त 2026, रविवार का दिन ग्रहों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दिन चंद्रमा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में संचार करते हुए मीन राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों की इस विशेष स्थिति के कारण गुरु और चंद्रमा के बीच नवम-पंचम योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही, गुरु और चंद्रमा एक-दूसरे की राशि में विराजमान होकर राशि परिवर्तन योग भी बना रहे हैं, जो ज्योतिष में अत्यंत शुभ माना जाता है।

इन योगों के अलावा, रविवार के दिन सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का संयोग भी बन रहा है। ग्रहों की यह शुभ स्थिति मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों पर अपना प्रभाव डालेगी। हालांकि, विशेष रूप से वृषभ, मिथुन, सिंह, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों के लिए यह दिन भाग्यशाली और लाभदायक रहने की संभावना है।