पंचांग

27 अगस्त का राशिफल: धनिष्ठा नक्षत्र और बुधादित्य योग से इन 5 राशियों को होगा विशेष लाभ

27 अगस्त 2026 को धनिष्ठा नक्षत्र और बुधादित्य योग का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, वृषभ, मिथुन, सिंह, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन बेहद शुभ रहने वाला है।

Image

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 27 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दिन चंद्रमा का गोचर धनिष्ठा नक्षत्र में होगा और इसके बाद वे मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस विशेष खगोलीय स्थिति के साथ ही सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है, जो कई राशियों के लिए शुभ फलदायी माना जा रहा है।

दिन के पहले भाग में चंद्रमा और गुरु की स्थिति से गजकेसरी योग का निर्माण होगा, जबकि दिन के दूसरे भाग में चंद्रमा से अष्टम भाव में गुरु के होने से अधियोग का संयोग बनेगा। इन ग्रहों की स्थिति का प्रभाव वृषभ, मिथुन, सिंह, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों पर सकारात्मक रूप से पड़ने की संभावना है।