राशिफल

खास संभलकर चलें इन 7 राशियों के लोग, उल्टी चाल चलने लगे हैं बुध

Budh Vakri 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध उल्टी चाल चलने लगे हैं। बुध की उल्टी चाल से कुछ राशि वालों का खराब समय आ गया है। इन राशि वालों को इस दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Image

बुध की वक्री चाल किनके लिए खराब रहेगी

Budh Vakri 2026: 24 अक्टूबर 2026 की दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध तुला राशि में वक्री हो गए हैं। अब वे करीब 13 नवंबर तक इसी राशि में उल्टी चाल चलेंगे। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, कारोबार, कम्युनिकेशन, शिक्षा और आर्थिक फैसलों का कारक माना जाता है। ऐसे में बुध की वक्री चाल का असर नौकरी, बिजनेस, लेन-देन, पारिवारिक बातचीत और रिश्तों से जुड़े मामलों पर पड़ सकता है। इस दौरान पुराने फैसलों को लेकर असमंजस बढ़ सकता है, किसी जरूरी काम में देरी हो सकती है या बातचीत में हुई छोटी-सी गलती बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।

इस बार बुध तुला राशि में वक्री हो रहे हैं। तुला राशि का संबंध रिश्तों, पार्टनरशिप, समझौतों और आपसी तालमेल से है। ऐसे में इस दौरान पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं, बिजनेस डील में बदलाव हो सकता है और आर्थिक मामलों में पहले लिए गए फैसलों की समीक्षा करनी पड़ सकती है।