राशिफल

नुकसान उठा सकते हैं इन 4 राशियों के लोग, सूर्य और यम ने बना लिया केंद्र योग

Surya Yam Kendra Yog 2026: सूर्य और यम एक दूसरे से 90 डिग्री पर आ गए हैं। इससे दोनों ग्रहों के बीच केंद्र योग का निर्माण हो गया है। यह योग कुछ राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा।

Image

सूर्य और यम का केंद्र योग किन राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा

Surya Yam Kendra Yog 2026: 26 अक्टूबर 2026 को सूर्य और यम (प्लूटो) के बीच 90 डिग्री का कोण बना है। ज्योतिष में इस तरह के कोण को स्क्वायर आस्पेक्ट कहा जाता है, जबकि कुछ मॉडर्न एस्ट्रोलॉजी पद्धतियों में इसे केंद्र संबंध भी कहा जाता है। इस दौरान सूर्य तुला राशि में नीच अवस्था में हैं और यम मकर राशि में हैं। सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व और अधिकार का कारक माना जाता है। वहीं, यम यानी प्लूटो को गहरे बदलाव, शक्ति, नियंत्रण और पुराने ढांचे में परिवर्तन से जोड़ा जाता है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों का 90 डिग्री का संबंध अहंकार, अधिकार, जिम्मेदारियों और जीवन में बदलाव से जुड़े मामलों में दबाव बढ़ाने वाला माना जाता है।

सूर्य और यम के इस कोण का असर सभी राशियों पर एक जैसा नहीं होगा। सूर्य तुला राशि में नीच के हैं, इसलिए आत्मविश्वास, कामकाज और दूसरों के साथ तालमेल बनाए रखने में अतिरिक्त सावधानी की जरूरत हो सकती है। दूसरी तरफ, यम का प्रभाव पुराने मामलों को सामने लाने और उन परिस्थितियों में बदलाव की जरूरत दिखाने से जोड़ा जाता है, जिन्हें लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा हो।