आरती संग्रह

दिवाली आरती संग्रह : छोटी दिवाली के दिन जरूर करें ये आरती, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Choti Diwali Aarti Sangrah: छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी पर पूजा-पाठ और दीपदान का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की आरती करने से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाती है।

Image

choti diwali aarti

Choti Diwali Aarti Sangrah: धनतेरस के दिन से पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो जाती है। धनतेरस के अगले दिन छोटी दिवाली मनाई जाती है। इसे नरक चतुर्दशी, रूप चौदस और रूप चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत और जीवन से नकारात्मकता दूर करने का प्रतीक है। छोटी दिवाली पर घर की साफ-सफाई करने, दीपक जलाने और देवी-देवताओं की पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक आरती और मंत्रों का जाप करने से घर में सकारात्मक वातावरण बनता है और परिवार के सदस्यों को सुख-शांति एवं समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आगे पढ़ें छोटी दिवाली के पूजन में पढ़ी जाने वाली आरती...

भगवान गणेश की आरती

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।