वास्तु टिप्स

दिवाली पर मुख्य दरवाजे पर बनाएं मां लक्ष्मी के चरण चिह्न, जानें किस दिशा में रखना है शुभ

दिवाली के पावन अवसर पर मां लक्ष्मी के चरण चिह्न लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, इन्हें लगाने की सही दिशा और नियमों का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

Image

दिवाली पर घर में मां लक्ष्मी के चरण चिह्न लगाने की सही दिशा और नियम

दिवाली का त्योहार धन की देवी मां लक्ष्मी के स्वागत का पर्व है। इस दिन घरों को सजाने और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए भक्त कई तरह के उपाय करते हैं, जिनमें से एक है घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के चरण चिह्न लगाना। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि इन चरण चिह्नों को सही दिशा और विधि के साथ लगाया जाए, तो यह घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि लाने में सहायक माने जाते हैं।

वास्तु के अनुसार, चरण चिह्नों को लगाने का सबसे महत्वपूर्ण नियम यह है कि उनकी दिशा हमेशा घर के अंदर की ओर होनी चाहिए। इसका अर्थ है कि मां लक्ष्मी के पैरों की उंगलियां घर के भीतर की तरफ दिखनी चाहिए, जो यह दर्शाता है कि देवी लक्ष्मी बाहर से घर में प्रवेश कर रही हैं।