धर्म

Chhath Puja Kharna Prasad Recipe: छठ पूजा के 36 घंटे के निर्जला व्रत से पहले खाया जाता है खरना का महाप्रसाद, जानें गुड़ की खीर बनाने की विधि

Chhath Puja Kharna Prasad Recipe (gud ki kheer recipe): ​​छठ पूजा के दूसरे दिन को खरना कहते हैं। इस दिन व्रती खरना का महाप्रसाद बनाते हैं और उसे खाते हैं, जिसमें गुड़ की खीर को विशेष रूप से शामिल किया जाता है। आज यहां पर आप गुड़ की खीर बनाने के महत्व, लाभ और विधि के बारे में जानेंगे।

Image

खरना प्रसाद में गुड़ की खीर कैसे बनाएं?

Gud Ki Kheer Kaise Banti Hai (Gur ki kheer recipe): छठ का महापर्व सूर्य देव और छठी मैया से जुड़ा है, जो 4 दिनों तक चलता है। छठ के पहले दिन को नहाय-खाय कहते हैं। इस दिन कद्दू-भात की सब्जी बनाई जाती है और जमीन पर बैठकर भोजन करना होता है। साथ ही छठ पूजा का संकल्प लिया जाता है। छठ पूजा के दूसरे दिन को खरना कहते हैं। इस दिन शाम तक व्रती को उपवास रखना होता है, जिसका पारण सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करने के बाद प्रसाद को ग्रहण करके किया जाता है। खरना के प्रसाद में गुड़ की खीर, गेहूं के आटे से बनी रोटी, अरवा चावल, बिना हल्दी की चने की दाल और ताजे फल शामिल होते हैं। खरने के प्रसाद को खाने के बाद ही 36 घंटे के निर्जला व्रत का आरंभ होता है। यदि आप भी खरने के प्रसाद में गुड़ की खीर खाना चाहते हैं तो यहां से खीर बनाने की विधि जान सकते हैं।

खरने पर गुड़ की खीर बनाने का महत्व

पौराणिक शास्त्रों में गुड़ को अत्यंत शुद्ध और सात्विक माना गया है, जो कि सूर्य देव से जुड़ा है। छठ का पर्व कार्तिक मास में आता है, जिस दौरान नई फसल कटती है। ऐसे में छठ पूजा के दूसरे दिन खरने पर व्रती नए चावल और गुड़ की खीर बनाकर प्रकृति एवं भगवान सूर्य के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।