धर्म

Dhanteras Rangoli Ideas 2026: आज धनतेरस पर बनाएं ये आसान और मनमोहक रंगोली, देखें शानदार डिजाइंस

Trending Rangoli Designs 2026 For Dhanteras: आज 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के पावन दिन कई लोग अपने घर व ऑफिस में रंगोली बनाते हैं। यदि आप भी आज रंगोली बनाने वाले हैं तो यहां से रंगोली बनाने के आइडियाज देख सकते हैं।

Image

धनतेरस रंगोली डिजाइन फोटो आइडियाज

Rangoli Designs For Dhanteras 2026: दिवाली के पांच दिवसीय त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है, जो कि हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। साल 2026 में आज 6 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस का महापर्व मनाया जा रहा है। धनतेरस के दिन कुबेर जी, लक्ष्मी जी और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। साथ ही सोने, चांदी, बर्तन, भगवान की मूर्ति और नमक आदि की खरीदारी की जाती है। इसके अलावा कई लोग अपने घर के आंगन, मुख्य दरवाजे व पूजा घर में रंगोली बनाते हैं। यदि आप भी आज धनतेरस के शुभ दिन अपने घर या ऑफिस में रंगोली बनाने वाले हैं तो यहां से अलग-अलग तरह के रंगोली डिजाइन देख सकते हैं।

धनतेरस के लिए रंगोली डिजाइन आइडियाज

मां लक्ष्मी के चरणों वाली रंगोली

धनतेरस पर आप मां लक्ष्मी के चरणों वाली रंगोली बना सकते हैं। सबसे पहले लाल रंग से मां लक्ष्मी के चरण बनाएं, जिसके आसपास फूल रखें या रंगों से आप दीपक, कलश व मोरपंख बना सकते हैं।