Gandhi Jayanti 2026 Ki Shubhkamnaye Aur Sandesh In Hindi: देशभर में प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है। महात्मा गांधी को लोग प्यार से बापू भी कहते हैं। बापू एक भारतीय वकील, राजनीतिज्ञ, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन किया और वो उसके नेता बने। आज के समय में गांधी जी को उनके सत्य, शांति और अहिंसा के विचारों के लिए याद किया जाता है। बापू ने अहिंसा को आपसी विवादों को सुलझाने का सबसे बड़ा साधन बताया था। इसके अलावा उन्होंने छुआछूत, जातिगत भेदभाव और धार्मिक हिंसा का भी विरोध किया था, जो कि समाज में समानता और भाईचारे को बनाए रखने के लिए आवश्यक है। गांधी जयंती पर बापू के विचारों को याद किया जाता है। साथ ही उनके बताए सत्य, अहिंसा, सादगी और मानवता के रास्ते पर चलने का प्रण लिया जाता है।
आज 2 अक्टूबर के खास दिन आप अपने दोस्तों, परिवार तथा करीबियों को गांधी जयंती की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। साथ ही उनके साथ बापू के प्रेरणादायक विचारों को साझा किया जा सकता है। यहां पर गांधी जयंती के खूबसूरत शुभकामना संदेश और प्रेरणादायक कोट्स दिए गए हैं, जिन्हें आप स्टेटस के रूप में WhatsApp, Facebook या Instagram जैसे विभिन्न Social Media Platforms पर भी लगा सकते हैं।
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं इन हिंदी (aap sabhi ko gandhi jayanti ki hardik shubhkamnaye in hindi)
1.
न हथियार उठाया और न हिंसा का सहारा लिया
सत्य और अहिंसा से बदलाव का रास्ता दिखा दिया
आज बापू के आदर्शों को जीवन में जरूर उतारें और
गांधी जयंती पर खुशियां हजारों पाएं!!
गांधी जयंती 2026 की शुभकामनाएं
2.
जिसने सत्य की राह पर चलना सिखाया
अहिंसा से दुनिया को जीतना बताया
उसकी जयंती की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!!
गांधी जयंती 2026
3.
जहां सत्य हो, वहां डर कैसा
जहां अहिंसा हो, वहां बैर कैसा
बापू के संदेश को दिल में बसाएं,
प्रेम और शांति से जीवन सजाएं
गांधी जयंती 2026 की शुभकामनाएं!!
4.
सादगी में जिनका जीवन महान था
सत्य और अहिंसा ही जिनकी पहचान थी
ऐसे युगपुरुष को शत-शत नमन
गांधी जयंती 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!!
5.
जिसने चरखे से स्वाभिमान जगाया
जिसने सत्याग्रह से नया सवेरा लाया
जिसने देश को शांति का मार्ग दिखाया
ऐसे बापू को शत-शत नमन
गांधी जयंती की शुभकामनाएं!!
गांधी जयंती के प्रेरणादायक कोट्स (gandhi ji ke prernadayak vichar)
महात्मा गांधी के अनमोल वचन
1.
हिंसा से नहीं, प्रेम से दिल जीते जाते हैं
सच्चे इरादों से बड़े बदलाव आते हैं
बापू के विचारों को जीवन में उतारो
और हर कदम पर इंसानियत को संवारो
2.
सच की राह पर कदम बढ़ाते चलो
मुश्किलों में भी मुस्कुराते चलो
बापू का यही संदेश याद रखना है
सत्य के दीप को हमेशा जलाए रखना है
3.
सादगी को अपनी पहचान बनाओ
सत्य को जीवन का सम्मान बनाओ
बापू के दिखाए रास्ते पर चलते रहो
हर अंधेरे में उम्मीद बनकर जलते रहो
4.
जो खुद बदलने का साहस रखता है
वो ही दुनिया बदलने का हक रखता है
आज गांधी जयंती पर बापू की सीख को अपनाएं
अपने कर्मों से नई मिसाल बनाएं
5.
अच्छा बनने का प्रयास करो
हर इंसान के जीवन में खुशियों का प्रकाश भरो
बापू की सीख को दिल में बसाकर चलो
अपने कर्मों से देश का नाम रोशन करो
6.
सत्य की ताकत को कभी कम मत आंकना
मुश्किल समय में भी हिम्मत कभी मत हारना
बापू की तरह विश्वास बनाए रखना
अहिंसा और प्रेम से संसार को सदा सजाए रखना
