Shardiya Navratri 2026 (inauspicious dreams in hindi): कुछ ही दिनों में शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो जाएगा। मां दुर्गा के भक्तों के लिए नवरात्रि के 9 दिन बेहद खास होते हैं। इस दौरान भक्तजन व्रत रखते हैं और मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की सुबह-शाम पूजा करते हैं। मान्यता है कि मां दुर्गा की विशेष कृपा से भक्तों को परेशानियों से लड़ने की हिम्मत मिलती है और जीवन में खुशियों का स्थायी वास होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में 11 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि मनाई जाएगी।
माना जाता है कि मां दुर्गा यदि अपने किसी भक्त से नाराज होती हैं तो सपने में कुछ संकेत देती हैं। आज यहां पर हम आपको स्वप्न शास्त्र की मदद से उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका शारदीय नवरात्रि के दौरान सपने में दिखाई देना मां दुर्गा की नाराजगी व किसी बड़े संकट का संकेत हो सकता है।
मां दुर्गा का क्रोधित होना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में मां दुर्गा को क्रोधित या गुस्से में देखना शुभ नहीं होता है। ये दर्शाता है कि पूजा के दौरान आपसे कोई बड़ी गलती हुई है, जिससे माता रानी आपसे नाराज हैं। यदि सही समय पर आपने अपनी गलती के लिए माफी नहीं मांगी तो आपके साथ कोई बड़ी दुर्घटना भी घट सकती है। इसके अलावा माता दुर्गा की खंडित या टूटी हुई मूर्ति का भी सपने में दिखना भविष्य में किसी बड़े संकट का संकेत होता है।
शेर का दहाड़ना
शारदीय नवरात्रि के दौरान सपने में सामान्य रूप से शेर को देखना शुभ होता है, लेकिन जब शेर गुस्से में हो या दहाड़े तो ये शुभ संकेत नहीं देता है। इसे भविष्य में किसी बड़े संकट का संकेत माना जाता है। इसके अलावा माता रानी आपसे नाराज भी हो सकती हैं।
हाथी का पीछा करना
सपने में यदि आपको दिखाई दे रहा है कि हाथी आपका पीछा कर रहा है तो ये शुभ संकेत नहीं है। इसे मां दुर्गा की नाराजगी का संकेत माना जाता है। हो सकता है कि शारदीय नवरात्रि की पूजा के दौरान आपसे कोई गलती हुई हो, जिससे माता रानी आपसे नाराज हैं। इसके अलावा इसे जीवन में आने वाले किसी बड़े संकट का इशारा भी माना जाता है।
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- नवरात्रि में सपने में दिख जाएं ये 5 चीजें, तो समझें बरस रही है मां दुर्गा की असीम कृपा
काली बिल्ली का दिखना
शारदीय नवरात्रि के शुभ दिनों में सपने में यदि आपको काली बिल्ली दिखाई देती है तो ये शुभ संकेत नहीं है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इसे मां दुर्गा की नाराजगी और भविष्य में आने वाले किसी बड़े संकट से जोड़कर देखा जाता है।
खुद को रोते हुए या उदास देखना
सपने में खुद को रोते हुए या उदास देखना शुभ नहीं है। खासकर, शारदीय नवरात्रि के दौरान ऐसा सपना आना अशुभ होता है। ये सपना दर्शाता है कि व्यक्ति को आने वाले समय में मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा कोई काम बनते-बनते बिगड़ भी सकता है।
