धर्म

20 अक्टूबर को नवरात्रि हवन का क्या है शुभ मुहूर्त? जानें पूजा विधि और नियम

नवरात्रि की पूजा के बाद हवन और कन्या पूजन का विशेष महत्व है। जानिए 20 अक्टूबर 2026 को हवन का शुभ मुहूर्त, सही समय और पूरी विधि।

Image

Navratri Havan Muhurat

Navratri Havan Muhurat: शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा करने के बाद भक्त हवन और कन्या पूजन के साथ पूजा का समापन करते हैं। कुछ घरों में अष्टमी को हवन किया जाता है, जबकि कई परिवार नवमी के दिन यह परंपरा निभाते हैं। इस बार तिथियों को लेकर थोड़ा असमंजस है, क्योंकि 20 अक्टूबर को सुबह नवमी और दोपहर में दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। पंचांग के अनुसार, विजयादशमी 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को मनाई जाएगी। ऐसे में हवन का समय इस बात पर निर्भर करेगा कि आपके घर में नवमी हवन की परंपरा है या दशमी पर पूजा की जाती है।

20 अक्टूबर को हवन का शुभ मुहूर्त क्या है?

द्रिक पंचांग के अनुसार, नई दिल्ली में 20 अक्टूबर को नवमी हवन का समय सुबह 6 बजकर 25 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक बताया गया है। इस दौरान भक्त अपनी सुविधा और पारिवारिक परंपरा के अनुसार हवन कर सकते हैं। वहीं, 19 अक्टूबर को भी नवमी हवन के लिए सुबह 10 बजकर 51 मिनट से शाम 5 बजकर 48 मिनट तक का मुहूर्त दिया गया है। हवन से पहले अपने स्थानीय पंचांग और पुरोहित से समय की पुष्टि कर लेना बेहतर रहेगा।