Rahu Ketu Gochar 2026: ज्योतिषीय दृष्टि से 25 नवंबर 2026 का दिन बेहद खास है। करीब 18 महीने बाद मायावी ग्रह राहु और केतु ने अपनी चाल बदल ली है। राहु मकर राशि और केतु कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और रिश्तों पर देखने को मिल सकता है। खास बात यह है कि कुछ राशियों के लिए राहु-केतु का यह बदलाव तरक्की, धन लाभ और नए अवसरों के रास्ते खोल सकता है।
राहु-केतु का गोचर
वैदिक ज्योतिष में राहु और केतु को छाया ग्रह माना जाता है। दोनों ग्रह लगभग 18 महीने तक एक राशि में रहने के बाद अगली राशि में प्रवेश करते हैं। इस बार राहु कुंभ से निकलकर मकर और केतु सिंह से निकलकर कर्क राशि में पहुंचे हैं। मकर राशि में राहु का गोचर महत्वाकांक्षा, करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों को सक्रिय कर सकता है। वहीं कर्क राशि में केतु का प्रवेश घर-परिवार, भावनाओं और मानसिक शांति से जुड़े विषयों पर ध्यान बढ़ा सकता है। ऐसे में कुछ लोगों को पेशेवर जिंदगी में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, तो कुछ को निजी और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाने की जरूरत होगी।
इन 5 राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते
1. मेष राशि: आपके लिए राहु का दसवें भाव में प्रवेश करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नौकरी में नई जिम्मेदारी, प्रमोशन या बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट्स और विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि केतु के चौथे भाव में होने से घरेलू मामलों पर ध्यान देना जरूरी होगा।
2. सिंह राशि: राहु छठे भाव में और केतु बारहवें भाव में रहेंगे। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार छठे भाव में राहु की स्थिति प्रतियोगिता और विरोधियों पर बढ़त दिलाने वाली हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी स्थिति मजबूत करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है।
3. वृश्चिक राशि: राहु तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे। इससे साहस, आत्मविश्वास और अपने प्रयासों से आगे बढ़ने की इच्छा मजबूत हो सकती है। मीडिया, मार्केटिंग, पत्रकारिता और डिजिटल क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। केतु नौवें भाव में होने से उच्च शिक्षा और लंबी यात्राओं से जुड़े फैसलों में सावधानी रखें।
4. कुंभ राशि: राहु आपकी राशि से निकलकर बारहवें भाव में पहुंचेंगे, जबकि केतु छठे भाव में रहेंगे। इससे पिछले समय की कुछ मानसिक उलझनों से राहत मिलने की संभावना है। नौकरी, प्रतियोगिता और पुराने विवादों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
5. मीन राशि: आपके लिए राहु का ग्यारहवें भाव में गोचर आर्थिक लाभ के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है। इनकम के नए स्रोत बन सकते हैं। नौकरी में वेतन वृद्धि, इंसेंटिव या नए प्रोजेक्ट से फायदा मिलने की संभावना है। बिजनेस करने वालों को नए संपर्कों से लाभ मिल सकता है। हालांकि निवेश के मामलों में जल्दबाजी से बचें।
ये राशियां बरतें थोड़ी सावधानी
मिथुन राशि वालों को निवेश, बचत और पारिवारिक बातचीत में सतर्क रहना होगा। कर्क राशि वालों के लिए रिश्तों और बिजनेस पार्टनरशिप में तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। धनु राशि वालों को आर्थिक लेन-देन और खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। मकर राशि वालों के लिए राहु का प्रथम भाव में प्रवेश महत्वाकांक्षा बढ़ा सकता है, लेकिन जीवनसाथी और पार्टनरशिप से जुड़े मामलों में धैर्य रखना जरूरी होगा।
