Shardiya Navratri 2026 Kanya Pujan (kanya pujan gift ideas in hindi): नवरात्रि के आखिरी दो दिन अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन किया जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 19 अक्टूबर 2026 को ही शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि है। कन्या पूजन में कन्याओं को मां दुर्गा का रूप मानकर पूजा जाता है, जबकि लंगूर यानी बालक को बटुक भैरव का प्रतीक माना जाता है। लंगूर को कन्याओं की रक्षा के लिए बटुक भैरव के रूप में कन्या पूजन में विराजमान कराया जाता है। कन्या पूजन करने के बाद कन्याओं और लंगूर को गिफ्ट देकर विदा किया जाता है। हालांकि, गिफ्ट सोच-समझकर देना चाहिए। अशुभ चीजों को गिफ्ट में देने से साधक को पाप भी लग सकता है। यदि इस बार आप भी कन्या पूजन करने वाले हैं तो यहां से कन्याओं और लंगूर को गिफ्ट में देने वाली शुभ व अशुभ चीजों के बारे में जान सकते हैं।
कन्या पूजन में कन्याओं को गिफ्ट में क्या दें?
कन्याओं को कन्या पूजन में आप लाल चुनरी, रंग-बिरंगी चूड़ियां, कड़े, शृंगार का सामान, कॉपियां, पेन, पेंसिल बॉक्स, कलर बुक्स, कहानी की किताबें, स्कूल बैग, चांदी की वस्तुएं, क्रेयॉन सेट, पर्स, जिपर पाउच, नारियल, मिठाई का डिब्बा, फल, नए कपड़े, रुमाल, हेयर बैंड, चॉकलेट, टॉफी, बिस्कुट या फ्रूट जूस का पैक गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। इसके अलावा स्टील या कांसे के लंच बॉक्स, प्लेट या पानी की बोतलें भी दी जा सकती हैं, लेकिन गिफ्ट्स चुनते समय बच्चियों की उम्र और सुरक्षा का खास ध्यान रखें।
कन्या पूजन पर लंगूर को गिफ्ट में क्या दें?
कन्या पूजन के दिन लंगूर को गिफ्ट में आप कॉपियां, पेन, पेंसिल बॉक्स, कहानी की किताबें, स्कूल बैग, कलर बुक्स, क्रेयॉन सेट, जिपर पाउच या नए कपड़े दे सकते हैं। इसके अलावा चॉकलेट, टॉफी, बिस्कुट या फ्रूट जूस का पैक देना भी धार्मिक दृष्टि से शुभ रहेगा।
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- घर में जल रही अखंड ज्योति को छोड़कर बाहर जा सकते हैं क्या? जानें मान्यता
कन्या पूजन पर गिफ्ट में बच्चों को क्या न दें?
कन्याओं और लंगूर को कन्या पूजन में कभी भी काले रंग की चीजें, नुकीली चीजें, कांच का सामान, तामसिक भोजन, बासी भोजन, बेहद कमजोर सामान, चमड़े से बनी वस्तुएं, लोहे की वस्तुएं, इस्तेमाल की हुई या पुरानी चीजें नहीं देनी चाहिए। इसके अलावा देवी-देवताओं की मूर्ति या तस्वीर देने से भी बचना चाहिए। यदि इनमें से कोई भी सामान आप बच्चों को देते हैं तो आपको पाप लग सकता है।
गिफ्ट में धन दें या नहीं?
बिना दक्षिणा के कन्या पूजन को अधूरा माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कन्या पूजन के लिए घर आई कन्याओं और लंगूर को आप अपनी क्षमता के अनुसार 5, 11, 21, 51 या 101 जैसी शगुन की राशि दक्षिणा के रूप में दे सकते हैं।
