धर्म

World Teachers Day Wishes In Hindi 2026: अंधियारे में दीप जलाते हैं... आज टीचर्स डे पर इन संदेशों और कोट्स के जरिए दें अपने पसंदीदा शिक्षक को बधाई

Vishva Shikshak Divas Ki Shubhkamnaye In Hindi: विश्व शिक्षक दिवस यानी टीचर्स डे पर शिक्षकों को याद किया जाता है। खासकर, उन टीचर्स को शुक्रिया कहा जाता है, जो किताबों से आगे बढ़कर जीवन की सीख देते हैं। यहां पर टीचर्स डे की शुभकामनाएं और कोट्स दिए गए हैं, जिनके द्वारा आप अपने शिक्षकों का आभार व्यक्त कर सकते हैं।

Image

टीचर्स डे कोट्स हिंदी में

World Teachers Day 2026 Today: बच्चों के जीवन में शिक्षकों की खास भूमिका होती है। माता-पिता के बाद शिक्षक ही होते हैं, जो बच्चों को किताबों से आगे बढ़कर जीवन की सीख देते हैं। कभी-कभी शिक्षकों द्वारा कही गई एक छोटी सी बात भी बच्चों के आत्मविश्वास को काफी बढ़ा देती है। साथ ही उन्हें मुश्किल समय में लड़ने की हिम्मत देती है। शिक्षकों और बच्चों के रिश्ते को सम्मान देने के लिए 5 अक्टूबर को हर साल विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है, जिसे टीचर्स डे भी कहते हैं।

बच्चे इस दिन उन शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने उन्हें किताबों के ज्ञान के साथ-साथ जीवन में विभिन्न समस्याओं से लड़ने की सीख दी है। यदि आज विश्व शिक्षक दिवस के खास मौके पर आप भी अपने पसंदीदा शिक्षक को सम्मान देना चाहते हैं या उनका आभार व्यक्त करना चाहते हैं तो लंबे भाषण की जगह कुछ चुनिंदा कोट्स के जरिए उन्हें टीचर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं। चलिए जानें टीचर्स डे के कोट्स और शुभकामना संदेशों के बारे में।