व्रत त्योहार

Aja Ekadashi 2026 Today: अजा एकादशी पर आज शुभ मुहूर्त में इस विधि से करें पूजा, जानें व्रत के नियम और पारण का समय

Aja Ekadashi 2026 Date & Time Today: आज 7 सितंबर 2026 को अजा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। यहां पर से आप अजा एकादशी की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, मंत्र, व्रत के नियम और पारण का समय जान सकते हैं।

Image

आज एकादशी की पूजा कब और कैसे करें? जानें

Aja Ekadashi 2026 Today: हिंदू धर्म के लोगों के लिए अजा एकादशी का दिन बहुत ही खास होता है। इस दिन भक्तजन व्रत रखने के साथ-साथ भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और देवी तुलसी की पूजा करते हैं। मान्यता है कि अजा एकादशी के दिन पूजा-पाठ करने से पापों का नाश होता है। व्यक्ति का जीवन आसान होता है और उसे वैकुंठ धाम में स्थान मिलने की संभावना बढ़ जाती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अजा एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस बार आज 7 सितंबर 2026, सोमवार को अजा एकादशी मनाई जा रही है। यदि आप भी आज अजा एकादशी का व्रत रख रहे हैं तो सबसे पहले देवी-देवताओं की पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र, व्रत के नियम और पारण का समय आदि के बारे में जान लें।

अजा एकादशी 2026 की तिथि

  • भाद्रपद कृष्ण एकादशी तिथि का आरंभ- कल 6 सितंबर 2026 को शाम 07:29 बजे से
  • भाद्रपद कृष्ण एकादशी तिथि का समापन- आज 7 सितंबर 2026 को शाम 05:03 बजे