Happy Bach Baras 2026 Wishes In Hindi: हर साल भाद्रपद माह में बछ बारस द्वादशी का पर्व मनाया जाता है, जिसे बछ वारस, बछ बारस, गोवत्स द्वादशी और वसु बारस आदि नामों से जाना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 7 सितंबर 2026 की शाम 5 बजकर 3 मिनट से 8 सितंबर 2026 की दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। ऐसे में आज 7 सितंबर 2026 को देशभर में बछ बारस का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन कृष्ण जी के साथ-साथ गाय और उसके बछड़े की पूजा की जाती है। मान्यता है कि बछ बारस के दिन पूजा करने से पारिवारिक सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए इस दिन उपासना की जाती है।
अगर आप भी आज बछ बारस के पर्व की शुभकामनाएं अपनी मां, बहन, पत्नी, बेटी या किसी खास प्रियजन को भेजना चाहते हैं तो ये विशेज उनके साथ साझा कर सकते हैं।
बछ बारस पर्व की शुभकामनाएं (bach baras 2026 ki hardik shubhkamnaye in hindi)
1.
ये पर्व आपके जीवन में खुशियां लेकर आए
आज ये है हमारी कामना
बछ बारस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!!
2.
ममता की खुशबू से आपका घर-आंगन महके
हर दिन आपके जीवन में नई खुशियां आएं
आज बछ बारस के दिन आप पर मेहरबान हों गौ माता
बछ बारस की हार्दिक शुभकामनाएं!!
3.
गौ माता के आशीर्वाद से आपके घर में सुख-शांति आए
धन-धान्य में वृद्धि हो
ये ही है आज हमारी इच्छा
आपको और आपके परिवार वालों को बछ बारस की हार्दिक शुभकामनाएं!!
4.
आज से आपके आंगन में खुशियों के फूल खिलें
रोजाना अपनों के बिताएं समय
बछ बारस का आशीर्वाद ऐसा हो जिससे जीवन रंगीन बने
बछ बारस की हार्दिक शुभकामनाएं!!
भक्ति टाइम्स पर ये भी पढ़ें- अजा एकादशी पर आज शुभ मुहूर्त में इस विधि से करें पूजा, जानें व्रत के नियम और पारण का समय
5.
गौ माता हर मां को खुशियां दें
हर संतान को सुख दें
आज बछ बारस के दिन ये ही हमारी कामना
आपको बछ बारस के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!!
6.
बछ बारस का दिन आपके जीवन में सुख-शांति लेकर आए
संतान को उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु का आशीर्वाद मिले
बछ बारस के शुभ दिन की ढेरों शुभकामनाएं!!
7.
गौ माता की कृपा सदा आप पर बनी रहे
आपके घर-आंगन में खुशियों का वास हो
बछ बारस के पावन पर्व की ढेरों शुभकामनाएं!!
8.
इस पवित्र पर्व पर गौ माता का आशीर्वाद आप पर बना रहे
संतान को लंबी उम्र का मिले आशीर्वाद
उज्ज्वल भविष्य की कामना भी हो पूरी
बछ बारस के पावन पर्व की शुभकामनाएं!!
9.
गौ माता की कृपा से आपके घर में सुख-समृद्धि का वास हो
संतान के जीवन में भी खुशियां बनी रहें
बछ बारस के पावन पर्व पर ढेरों मंगलकामनाएं!!
10.
संतान का प्यार और मां की ममता
रिश्तों को बनाए शानदार
बछ बारस का पर्व आपके जीवन में लाए खुशियों की बहार
इस पावन पर्व की ढेरों शुभकामनाएं!!
