व्रत त्योहार

Aja Ekadashi 2026: अजा एकादशी 2026 कब है? जानिए व्रत की सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

Aja Ekadashi 2026: भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली अजा एकादशी का व्रत 7 सितंबर 2026 को रखा जाएगा। भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए इस दिन पूजा और व्रत का विशेष विधान है।

Image

Aja Ekadashi 2026: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष स्थान है। हर महीने आने वाली दो एकादशियों में से भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को 'अजा एकादशी' के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना करने से भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है और अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है। पद्म पुराण में भी इस व्रत के महात्म्य का विस्तार से वर्णन किया गया है।

पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में भाद्रपद कृष्ण एकादशी तिथि का आरंभ 6 सितंबर, रविवार की शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगा। यह तिथि अगले दिन यानी 7 सितंबर, सोमवार की शाम 5 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि (सूर्योदय के समय व्याप्त तिथि) की मान्यता के अनुसार, अजा एकादशी का व्रत 7 सितंबर को रखा जाना अत्यंत शुभ और पुण्य फलदायी माना गया है।