Dhanteras Puja Time (धनतेरस 2026 पूजन मुहूर्त) Delhi NCR, Lucknow, Kanpur, Mumbai, Indore Dhanvantri ki Puja Ka Samay: दिवाली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत आज 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को धनतेरस से हो गई है। धनतेरस के दिन विशेष रूप से सोना, चांदी, नमक, पीतल के बर्तन, तांबे के बर्तन, झाड़ू, साबुत धनिया, गोमती चक्र और साबुत हल्दी की गांठ की खरीदारी की जाती है। साथ ही धन के देवता कुबेर जी, धन की देवी मां लक्ष्मी, आयुर्वेद और चिकित्सा के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन देवी-देवताओं की पूजा तथा आरती करने से घर में सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है। साथ ही आर्थिक और शारीरिक स्थिति में सुधार देखने को मिलता है।
आज धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:02 बजे से लेकर शाम 07:57 बजे तक है। हालांकि, शहर के अनुसार शुभ मुहूर्त में मामूली अंतर होना संभव है। चलिए अब जानें आज शहर के अनुसार धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।
धनतेरस पूजन का शुभ मुहूर्त कब है?
| शहर / स्थान | शुभ मुहूर्त (समय) |
| अहमदाबाद | शाम 06:30 बजे से रात 08:28 बजे तक |
| आगरा | शाम 06:01 बजे से रात 07:58 बजे तक |
| इंदौर | शाम 06:17 बजे से रात 08:16 बजे तक |
| अमृतसर | शाम 06:06 बजे से रात 08:00 बजे तक |
| कानपुर | शाम 05:53 बजे से रात 07:50 बजे तक |
| कोलकाता | शाम 05:28 बजे से रात 07:26 बजे तक |
| गाजियाबाद | शाम 06:01 बजे से रात 07:57 बजे तक |
| गुरुग्राम | शाम 06:03 बजे से रात 07:59 बजे तक |
| चंडीगढ़ | शाम 06:00 बजे से रात 07:54 बजे तक |
| चेन्नई | शाम 06:14 बजे से रात 08:10 बजे तक |
| जयपुर | शाम 06:11 बजे से रात 08:07 बजे तक |
| नई दिल्ली | शाम 06:02 बजे से रात 07:57 बजे तक |
| नागपुर | शाम 06:07 बजे से रात 08:06 बजे तक |
| नोएडा | शाम 06:01 बजे से रात 07:57 बजे तक |
| पटना | शाम 05:36 बजे से रात 07:33 बजे तक |
| पुणे | शाम 06:32 बजे से रात 08:31 बजे तक |
| गया | शाम 05:35 बजे से रात 07:32 बजे तक |
| बेंगलुरु | शाम 06:25 बजे से रात 08:20 बजे तक |
| भोपाल | शाम 06:10 बजे से रात 08:08 बजे तक |
| मुंबई | शाम 06:35 बजे से रात 08:35 बजे तक |
| मेरठ | शाम 05:59 बजे से रात 07:55 बजे तक |
| राजकोट | शाम 06:38 बजे से रात 08:37 बजे तक |
| राजगढ़ | शाम 06:09 बजे से रात 08:05 बजे तक |
| लखनऊ | शाम 05:50 बजे से रात 07:47 बजे तक |
| लुधियाना | शाम 06:03 बजे से रात 07:58 बजे तक |
| वाराणसी | शाम 05:44 बजे से रात 07:42 बजे तक |
| सूरत | शाम 06:32 बजे से रात 08:31 बजे तक |
| हैदराबाद | शाम 06:15 बजे से रात 08:13 बजे तक |
आज धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या है?
आज धनतेरस के दिन खरीदारी के विभिन्न शुभ मुहूर्त हैं। पहला शुभ मुहूर्त सुबह 07:54 बजे से लेकर सुबह 10:38 बजे तक था, जिसके बाद अब दूसरा शुभ मुहूर्त चल रहा है। आज खरीदारी का दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 11:55 बजे आरंभ हुआ, जो दोपहर 12:40 बजे समाप्त होगा। इसके बाद तीसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 12:01 बजे से लेकर दोपहर 01:23 बजे तक है।जो लोग इस समय खरीदारी नहीं कर पाएंगे वो चौथे शुभ मुहूर्त दोपहर 01:40 बजे से शाम 05:50 बजे, पांचवें शुभ मुहूर्त शाम 05:42 बजे से रात 07:38 बजे और छठे शुभ मुहूर्त रात 08:49 बजे से रात 10:27 बजे के बीच शॉपिंग कर सकते हैं।
