व्रत त्योहार

Dhanteras 2026: धनतेरस पर नॉनवेज खा सकते हैं या नहीं? जानें खानपान से जुड़े नियम

Dhanteras 2026 Niyam: धनतेरस के दिन नॉनवेज खा सकते हैं क्या, इसे लेकर कई लोगों के मन में अक्सर कन्फ्यूजन रहता है। चलिए आपके इस कन्फ्यूजन को दूर करें और जानें कि धनतेरस पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

Image

धनतेरस के दिन अंडा खाना चाहिए या नहीं?

Dhanteras 2026 Niyam (what to eat and what not to eat on dhanteras): प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पावन पर्व मनाया जाता है। इस बार 6 नवंबर की सुबह 10:30 बजे से लेकर 7 नवंबर की सुबह 10:47 बजे तक त्रयोदशी तिथि रहेगी। ऐसे में आज 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को ही धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। हालांकि, धनतेरस का पर्व केवल पूजा-पाठ और खरीदारी तक ही सीमित नहीं है। इस दिन खानपान से जुड़े विभिन्न नियमों का भी पालन करना होता है।

कभी न कभी आपके मन में सवाल आया होगा कि 'धनतेरस के दिन क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, क्या इस दिन नॉनवेज खाया जा सकता है, इस दिन मांस, मछली या अंडा खाना वर्जित होता है क्या' आदि-आदि। आज यहां पर आपको इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे।