व्रत त्योहार

Durva Ashtami 2026 Today: दूर्वा अष्टमी आज; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और गणेश जी को खुश करने के उपाय

Durva Ashtami 2026 Today: आज 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को दूर्वा अष्टमी का व्रत रखा जा रहा है। चलिए जानें इस दिन का धार्मिक महत्व, आज की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि तथा गणेश जी को खुश करने के उपायों के बारे में।

Image

आज दूर्वा अष्टमी पर कब और कैसे करें पूजा?

Durva Ashtami 2026 Today: दूर्वा अष्टमी का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत ही खास होता है, जो कि भगवान गणेश और उनकी प्रिय दूर्वा यानी घास को समर्पित है। इस दिन शिव-पार्वती की पूजा तथा गणेश को दूर्वा अर्पित करने से संतान की लंबी उम्र, पारिवारिक सुख तथा जीवन के तमाम संकटों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा विवाहित महिलाएं संतान प्राप्ति और संतान के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी ये व्रत रखती हैं।

द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दूर्वा अष्टमी मनाई जाती है। इस बार आज 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को दूर्वा अष्टमी मनाई जा रही है। यदि आप भी आज दूर्वा अष्टमी पर उपासना करने वाले हैं तो पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और अन्य जरूरी बातों के बारे में यहां जान सकते हैं।