व्रत त्योहार

Lalita Saptami 2026 Today: आज ललिता सप्तमी पर शुभ मुहूर्त में करें राधा रानी की प्रिय सखी श्रीललिता की पूजा, जानें विधि और व्रत के पारण का समय

Lalita Saptami 2026 Today: आज 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को ललिता सप्तमी का व्रत रखा जा रहा है। यहां पर आप ललिता सप्तमी के दिन का महत्व, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, नियम और पारण टाइम आदि के बारे में जानेंगे।

Image

आज ललिता सप्तमी पर कब और कैसे करें पूजा?

Lalita Saptami 2026 Today: राधा रानी और कृष्ण जी के भक्तों के लिए ललिता सप्तमी का दिन बहुत ही खास होता है, जिसका व्रत हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को रखा जाता है। इस दिन राधा रानी की प्रिय सखी श्रीललिता का जन्मोत्सव यानी प्राकट्य दिवस मनाया जाता है। श्रीललिता को राधा रानी की प्रमुख अष्टसखियों में से एक माना जाता है, जो उनकी बड़ी बहन, रक्षक और मार्गदर्शक भी थीं। श्रीललिता को अटूट मित्रता और निष्ठा का प्रतीक माना जाता है, जिनकी पूजा करने से मन से अहंकार मिटता है और देवी-देवताओं के प्रति निस्वार्थ भक्ति जागृत होती है। वहीं, ललिता सप्तमी का व्रत रखने से पारिवारिक सुख-शांति और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

इस बार आज 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को ललिता सप्तमी मनाई जा रही है, जबकि कल 19 सितंबर 2026 को राधा अष्टमी है। यदि आप भी आज ललिता सप्तमी पर व्रत रख रहे हैं या पूजा करने वाले हैं तो दिनभर के शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, मंत्र, नियम और पारण टाइम आदि के बारे में यहां पर जान लें।