व्रत त्योहार

Iskcon Krishna Janmashtami 2026: इस्कॉन में जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और व्रत खोलने का समय

Iskcon Krishna Janmashtami 2026 Date: दुनियाभर में मौजूद इस्कॉन मंदिरों में साल 2026 में जन्माष्टमी का पर्व किस दिन मनाया जाएगा? चलिए जानते हैं इसकी सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत खोलने का समय आदि के बारे में।

Image

2026 में इस्कॉन में जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी?

Iskcon Krishna Janmashtami 2026 Date & Time: कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व देशभर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसकी खास धूम दुनियाभर में फैले इस्कॉन मंदिरों में देखने को मिलती है। यहां भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को बेहद भव्य तरीके से मनाया जाता है। मंदिरों को फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावटी सामान से सजाया जाता है। पूरे दिन और रात के समय मंदिर परिसर में 'हरे कृष्ण' महामंत्र का संकीर्तन गूंजता है। इसके अलावा शाम के समय भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित नाटक किए जाते हैं। रात 12 बजे श्रीकृष्ण के प्राकट्य के साथ विशेष पूजा और आरती होती है।

चलिए अब जानते हैं कि साल 2026 में इस्कॉन मंदिरों में जन्माष्टमी का पर्व कब मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और व्रत खोलना किस समय शुभ रहेगा।