व्रत त्योहार

Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को सबसे पहले किस चीज का भोग लगाएं? जानें सही क्रम

Janmashtami 2026 Today: कृष्ण जन्माष्टमी के व्रत का पारण लड्डू गोपाल को भोग लगाने के बाद ही किया जाता है। चलिए जानें जन्माष्टमी की रात लड्डू गोपाल को किन चीजों का भोग लगाया जाता है।

Image

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?

Janmashtami 2026 Bhog List: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी के दिन जहां कुछ लोग केवल कृष्ण जी की पूजा करते हैं। वहीं, उन लोगों की भी कमी नहीं है जो दिनभर उपवास रखते हैं। जन्माष्टमी का व्रत रात में ठीक 12 बजे कृष्ण जी की पूजा करने के बाद खोला जाता है। सबसे पहले 12 बजे खीरे को काटा जाता है, जिसे श्रीकृष्ण का माता देवकी के गर्भ से बाहर आने का प्रतीक माना जाता है। लड्डू गोपाल को पंचामृत से स्नान कराने के पश्चात नए कपड़े पहनाए जाते हैं। श्रृंगार किया जाता है और फिर भोग लगाया जाता है। यदि आप भी आज जन्माष्टमी की रात कृष्ण जी को भोग लगाने वाले हैं तो जान लें कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सबसे पहले लड्डू गोपाल को किस चीज का भोग लगाया जाता है।

लड्डू गोपाल को सबसे पहले किस चीज का भोग लगाएं?

कृष्ण जन्माष्टमी की रात लड्डू गोपाल का श्रृंगार करने के बाद पंचामृत का सबसे पहले भोग लगाएं, जो कि दूध, दही, देसी घी, शहद और शक्कर को मिलाकर बनता है। पंचामृत के बाद माखन-मिश्री का भोग लगाएं। फिर धनिया पंजीरी, मखाने, पंचमेवा, ताजे फल और सात्विक मिठाइयों का भोग लगा सकते हैं। अंत में लड्डू गोपाल को छप्पन भोग भी अर्पित करें। बता दें कि लड्डू गोपाल को चढ़ाए जाने वाले सभी भोगों में तुलसी का पत्ता जरूर होना चाहिए क्योंकि इसके बिना कृष्ण जी भोग स्वीकार नहीं करते हैं।