व्रत त्योहार

Kanha Chatti 2026 Today: आज है कान्हा की छठी, जानें कब और कैसे करें लड्डू गोपाल की पूजा

Kanha Ki Chatti 2026: आज 9 सितंबर 2026, बुधवार को कान्हा की छठी का पर्व मनाया जा रहा है। चलिए जानें कृष्ण जी को समर्पित इस पर्व के महत्व, आज की पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र आदि के बारे में।

Image

कान्हा की छठी की पूजा मुहूर्त और विधि

Kanha Ki Chatti 2026 Today: 4 सितंबर 2026 को देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। आज 9 सितंबर 2026 को जन्माष्टमी के 6 दिन बाद कान्हा की छठी मनाई जा रही है। जिस तरह हिंदू परिवार में नवजात शिशु के जन्म के 6 दिन बाद उसकी शुद्धि और मंगल कामना के लिए छठी मनाई जाती है, उसी तरह जन्माष्टमी के बाद श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की छठी मनाई जाती है। ये पर्व कान्हा के प्रति प्रेम और भक्ति प्रकट करने के लिए मनाया जाता है। मान्यता है कि कान्हा की छठी मनाने से घर में सुख-शांति का वास होता है और घर वालों को बाल गोपाल की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

इस पावन दिन कान्हा की विशेष रूप से पूजा की जाती है और उन्हें विभिन्न पकवानों का भोग लगाया जाता है। साथ ही लड्डू गोपाल को झूला झुलाने का विधान है। यदि आप भी आज कान्हा की छठी का पर्व मनाने वाले हैं तो सबसे पहले लड्डू गोपाल की पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि जान लें।