Kanha Chatti Wishes In Hindi: बीते दिनों 4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई, जिसके 6 दिन बाद आज 9 सितंबर 2026 को कान्हा की छठी मनाई जा रही है। जिस तरह नवजात शिशु के जन्म के छह दिन बाद उसकी शुद्धि और मंगल कामना के लिए छठी मनाई जाती है, ठीक वैसे ही श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल के प्रति प्रेम प्रकट करने के लिए कान्हा की छठी मनाई जाती है। इस दिन बाल गोपाल को स्नान कराया जाता है। उन्हें नए कपड़े पहनाए जाते हैं तथा श्रृंगार होता है। इसी के साथ कान्हा को कढ़ी चावल, मौसमी फल, माखन-मिश्री, धनिया की पंजीरी और खीर आदि का भोग लगाया जाता है।
इस पावन दिन को ओर खास बनाने के लिए आप अपने दोस्तों व परिवार वालों को कान्हा की छठी की हार्दिक शुभकामनाएं भेज सकते हैं। यहां पर कान्हा की छठी के पावन पर्व से जुड़े सकारात्मक ऊर्जा, प्रेम, भक्ति और करुणा से भरे 8 हार्दिक शुभकामना संदेश दिए गए हैं।
कान्हा की छठी की शुभकामनाएं (kanha chatti ki shubhkamnaye in hindi)
1.
कान्हा के आने से खुशियों की बहार आई
घर-घर में आज फिर जन्माष्टमी की याद आई
छठी के इस पावन पर्व पर खुश रहे हर परिवार
आपको भी कान्हा की छठी की बहुत-बहुत बधाई!!
2.
नन्हे कदमों से जैसे आंगन में बहार आती है
वैसे ही कान्हा की छठी खुशियों की सौगात लाती है
मुरली वाले की कृपा से आपका हर सपना साकार हो
आपके जीवन में सुख-शांति का भंडार हो
3.
माखन-मिश्री का लगे भोग, गूंजे जय-जयकार
लड्डू गोपाल की महिमा से महके हर घर-परिवार
कान्हा की छठी की आपको बहुत-बहुत बधाई!!
4.
यशोदा के लाल का आया त्योहार
राधे-कृष्ण के नाम से सजा है आज फिर संसार
जिस घर में गूंजे कान्हा की किलकारी
उस घर में सदा बसे सुख-समृद्धि और सम्मान
5.
कान्हा की छठी पर आज भक्ति का दीप जलाएं
प्रेम से नंदलाला को भोग लगाएं
कान्हा की कृपा से जीवन की हर राह आसान हो
हर चेहरे पर मुस्कान और हर दिल में अरमान हो
आपको भी कान्हा की छठी की बहुत-बहुत बधाई!!
6.
मुरली की धुन सुनाए आज खुशियों का पैगाम
हर दिल में बस जाए कृष्ण का नाम
नटखट नंदलाल जब बरसाएं कृपा
जीवन के सारे दुख हो जाएं दूर
7.
छठी के पावन दिन यही दुआ है
कान्हा की कृपा से जीवन में बढ़ें खुशियां
घर में रहे प्रेम और रिश्तों में बढ़े मिठास
कान्हा की छठी की आपको बहुत-बहुत बधाई!!
8.
नन्हे कान्हा की छठी का आया त्योहार
लेकर आए जीवन में खुशियां अपार
सदा सिर पर बना रहे श्री कृष्ण का हाथ
जय श्री कृष्ण! राधे-राधे!!
