Bhado Maas Ki Shivratri 2026 Today: मासिक शिवरात्रि का पावन दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भक्तजन मासिक शिवरात्रि का व्रत रखते हैं। इस समय भाद्रपद यानी भादो का महीना चल रहा है, जिसकी कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आज 9 सितंबर 2026 को है। आज व्रत रखने के साथ-साथ शिव जी और माता पार्वती की पूजा की जाएगी। साथ ही शिवलिंग पर फल, फूल, जल, मिठाई और भस्म आदि पूजा सामग्री अर्पित करने का विधान है। मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि के दिन तप करने से शिव जी खुश होते हैं और अपने भक्तों की इच्छाओं को पूर्ण करते हैं।
आज मासिक शिवरात्रि के पावन दिन को यदि आप अपने दोस्तों व परिवार वालों के लिए खास बनाना चाहते हैं तो उन्हें इस दिन की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। यहां पर भगवान शिव की भक्ति, प्रेरणा और कृपा से जुड़े सुंदर तथा ऊर्जावान 10 शुभकामना संदेश दिए गए हैं, जिन्हें आप आज मासिक शिवरात्रि पर अपने खास लोगों को भेज सकते हैं। साथ ही इन्हें स्टेटस के रूप में विभिन्न सोशल मीडिया platforms पर लगाया जा सकता है।
मासिक शिवरात्रि की शुभकामनाएं (masik shivratri ki hardik shubhkamnaye in hindi)
1.
माथे पर चंदन लगाएं, मन में विश्वास रखें
हर पल भोलेनाथ का आप पर आशीर्वाद रहे
मासिक शिवरात्रि के पावन अवसर पर
आपके जीवन में खुशियों की बरसात हो
2.
जहां जपा जाता है शिव का नाम, वहां हर दुख होता है तमाम
जहां होता है भोले का हाथ, वहां रहती हैं खुशियों की सौगात
महादेव की भक्ति से महके आपका संसार
हर कदम पर मिले आपको शिव का प्यार
हर हर महादेव! मासिक शिवरात्रि की शुभकामनाएं...
3.
महादेव की भक्ति में जब मन रम जाता है
तब हर संकट दूर हो जाता है
आप पर सदा महादेव की कृपा बनी रहे
सुख-समृद्धि से भर जाए आपका परिवार
मासिक शिवरात्रि की शुभकामनाएं!!
4.
नीलकंठ महादेव करें हर दुख का नाश
आज मासिक शिवरात्रि पर यही हमारी कामना है
हर हर महादेव!!
5.
भोले की भक्ति में है ऐसी शक्ति अपार
कि मिट जाए जीवन से हर दुख और विकार
जिस पर बरसे महादेव की कृपा अपार
उसका जीवन बन जाए खुशियों का संसार
आपको और आपके परिवार वालों को
मासिक शिवरात्रि की शुभकामनाएं!!
6.
शिव का नाम लेते ही मन को सुकून मिलता है
भोले की कृपा से हर सपना मुकम्मल होता है
आज मासिक शिवरात्रि पर महादेव से यही अरदास है
कि आपके जीवन में शंकर का सदा वास हो
मासिक शिवरात्रि की आपको ढेरों बधाई!!
7.
न धन की चाहत रहे
न दौलत का अभिमान हो
बस सिर पर बना रहे भोलेनाथ का हाथ
ऐसा मिले महादेव से वरदान
मासिक शिवरात्रि की आपको ढेरों बधाई!!
8.
हर सुबह नई ऊर्जा और हर शाम खुशियों से भरी रहे
ऐसी हो आप पर महादेव की कृपा
मासिक शिवरात्रि की आपको ढेरों शुभकामनाएं!!
9.
शिव की भक्ति से मन को शांति मिले
हर मुश्किल में भोले का सहारा मिले
मासिक शिवरात्रि के इस पावन दिन पर
आपको सुख-शांति और खुशियों का साथ मिले
हर हर महादेव!!
10.
शिव ही आरंभ है, शिव ही अंत है और शिव ही जीवन का सार है
महादेव की कृपा से आपको मिले हर पल प्यार
आज मासिक शिवरात्रि पर यही दिल से शुभकामना है
भोलेनाथ का आशीर्वाद यूं ही आप पर बना रहे...
