व्रत त्योहार

Karwa Chauth 2026 Ka Chand Aaj Kitne Baje Niklega: जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा समेत राजस्थान के इन शहरों में चांद कितने बजे निकलेगा?

Karwa Chauth 2026 Moon Time in Rajasthan Today (आज करवा चौथ का चाँद कितने बजे निकलेगा): जयपुर से लेकर जोधपुर तक राजस्थान के इन शहरों में चांद कितने बजे निकलेगा जानें यहां।

Image

Rajasthan Moonrise Time

Karwa Chauth 2026 Ka Chand Aaj Kitne Baje Niklega Rajasthan Mein: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना के साथ व्रत रखती हैं। इस दौरान कई महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को करवा चौथ माता की पूजा करने के बाद सभी को चांद निकलने का इंतजार रहता है। चंद्रमा के दर्शन करने और अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोला जाता है। ऐसे में चांद निकलने का सही समय जानना जरूरी हो जाता है, ताकि पूजा और व्रत पारण की तैयारी समय पर की जा सके। राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और कोटा जैसे शहरों में चांद निकलने का समय अलग-अलग हो सकता है। इसलिए अपने शहर के चंद्रोदय का समय जरूर देखें, ताकि आप सही समय पर चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण कर सकें।

राजस्थान के शहरों में करवा चौथ पर चांद निकलने का समय

करवा चौथ पर हर शहर में चंद्रोदय का समय थोड़ा अलग हो सकता है। ऐसे में अगर आप राजस्थान में रहती हैं और व्रत रख रही हैं, तो अपने शहर के हिसाब से चांद निकलने का समय जान लें।