Janmashtami 2026: जन्माष्टमी आज यानी शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को मनाई जा रही है। आज आपके शहर में चांद कितने बजे दिखाई देगा? व्रत रखने वाले भक्तों के मन में ये सवाल रहता है क्योंकि जन्माष्टमी पर कई जगहों पर चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत खोलने और चंद्रमा को अर्घ्य देने की परंपरा है। चांद निकलने का समय हर शहर में एक जैसा नहीं होता। जगह बदलने के साथ इसमें कुछ मिनटों का अंतर आ जाता है।
अगर आप भी आज जन्माष्टमी का व्रत रख रहे हैं और चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलने की तैयारी कर रहे हैं, तो अपने शहर का चंद्रोदय समय पहले से नोट कर लें। नीचे दिए गए समय शहरों की भौगोलिक स्थिति के आधार पर हैं। मौसम खराब होने, बादल छाए रहने की वजह से चांद दिखाई देने में कुछ मिनटों का फर्क हो सकता है।
| शहर | जन्माष्टमी पर चंद्रोदय का समय |
|---|---|
| नई दिल्ली | रात 11:24 बजे |
| नोएडा | रात 11:23 बजे |
| गुरुग्राम | रात 11:25 बजे |
| जयपुर | रात 11:34 बजे |
| लखनऊ | रात 11:13 बजे |
| कानपुर | रात 11:17 बजे |
| वाराणसी | रात 11:09 बजे |
| प्रयागराज | रात 11:13 बजे |
| पटना | रात 10:59 बजे |
| चंडीगढ़ | रात 11:19 बजे |
| देहरादून | रात 11:15 बजे |
| श्रीनगर | रात 11:16 बजे |
| अहमदाबाद | रात 11:58 बजे |
| सूरत | 5 सितंबर, रात 12:02 बजे |
| मुंबई | 5 सितंबर, रात 12:07 बजे |
| पुणे | 5 सितंबर, रात 12:05 बजे |
| भोपाल | रात 11:38 बजे |
| इंदौर | रात 11:46 बजे |
| रायपुर | रात 11:25 बजे |
| रांची | रात 11:04 बजे |
| कोलकाता | रात 10:54 बजे |
| भुवनेश्वर | रात 11:10 बजे |
| हैदराबाद | रात 11:48 बजे |
| बेंगलुरु | 5 सितंबर, रात 12:02 बजे |
| चेन्नई | रात 11:51 बजे |
जन्माष्टमी पर चंद्रमा का महत्व
मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था और रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा माने जाते हैं। इसी वजह से जन्माष्टमी की रात चंद्रमा के दर्शन को शुभ माना जाता है। कई घरों में चांद निकलने के बाद उसे जल, दूध या सफेद फूल अर्पित किए जाते हैं। इसके बाद कान्हा के जन्म की पूजा की जाती है।
