व्रत त्योहार

लड्डू गोपाल की छठी 2026 में कब है? जानें तिथि, शुभ तिथि, पूजा विधि और विशेष भोग

जन्माष्टमी के बाद लड्डू गोपाल की छठी का उत्सव मनाया जाता है। इस लेख में जानें वर्ष 2026 में छठी की सही तिथि, कान्हा के श्रृंगार की विधि और उन्हें अर्पित किए जाने वाले विशेष भोग के बारे में।

Image

जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के बाद अब भक्त उनके छठी उत्सव की तैयारी में जुट गए हैं। हिंदू परंपरा के अनुसार, किसी भी शिशु के जन्म के छठे दिन छठी का संस्कार मनाया जाता है, उसी मान्यता के अनुरूप कान्हा के प्राकट्य के छह दिन बाद यह विशेष उत्सव आयोजित किया जाता है। इस दिन भक्त अपने आराध्य लड्डू गोपाल की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और उन्हें विधि-विधान से भोग अर्पित करते हैं।

इस वर्ष भाद्रपद माह में जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर को मनाया गया था। इस गणना के आधार पर लड्डू गोपाल की छठी 9 सितंबर, बुधवार को मनाई जाएगी। इस दिन का धार्मिक महत्व इसलिए भी अधिक माना जा रहा है क्योंकि इस तिथि पर भद्रा राजयोग, मालव्य राजयोग और हंस राजयोग जैसे विशेष संयोग बन रहे हैं, जो इस पूजा को और भी शुभ बनाते हैं।