व्रत त्योहार

Lalita Saptami Vrat Katha 2026: आज ललिता सप्तमी व्रत की पूजा में पढ़ें ये कथा, संतान प्राप्ति की इच्छा हो सकती है पूरी

Lalita Saptami 2026 Vrat Today: ललिता सप्तमी व्रत के दौरान एक पौराणिक कथा पढ़ने का भी विधान है। चलिए जानें आज 18 सितंबर 2026 को ललिता सप्तमी पर पढ़ी जाने वाली प्राचीन कथा के बारे में।

Image

ललिता सप्तमी व्रत की कथा हिंदी में

Lalita Saptami 2026 Vrat Katha In Hindi: ललिता सप्तमी का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत ही खास होता है। इस दिन राधा रानी की प्रिय सखी श्रीललिता की पूजा की जाती है। साथ ही व्रत रखने का विधान है। मान्यता है कि ललिता सप्तमी पर पूजा-पाठ करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। व्यक्ति का मन शांत रहता है और वो भक्ति की तरफ आगे बढ़ता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को ललिता सप्तमी मनाई जाती है। साल 2026 में आज 18 सितंबर को ललिता सप्तमी मनाई जा रही है।

देश के कुछ क्षेत्रों में ललिता सप्तमी को संतान सप्तमी और मुक्ताभरण सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है। ये व्रत माताएं मुख्य रूप से संतान प्राप्ति तथा संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए रखती हैं। इसके अलावा व्रत के दौरान एक प्राचीन कथा पढ़ी