व्रत त्योहार

Maha Navami 2026 Wishes in Hindi: मां सिद्धिदात्री आपके जीवन में... आज महानवमी पर इन खास संदेश, कोट्स, फोटोज के जरिए दें अपनों को शुभकामनाएं​​

Maha Navami Wishes in Hindi 2026:​​ देशभर में आज 19 अक्टूबर को महानवमी का पर्व मनाया जा रहा है। यदि इस पावन दिन आप अपने दोस्तों व परिवार वालों को महानवमी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से नवमी तिथि के बधाई संदेश और कोट्स चुन सकते हैं।

Image

महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश

Maha Navami 2026 Ki Hardik Shubhkamnaye: शारदीय नवरात्रि के महापर्व का आज 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को समापन हो रहा है। आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है, जिसे महानवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के 9वें स्वरूप देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। साथ ही घर में हवन और कन्या पूजन करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही ज्ञान, आध्यात्मिक उन्नति और अलौकिक सिद्धियों की प्राप्ति का दिव्य आशीर्वाद मिलता है।

हालांकि, महानवमी का दिन पूजा-पाठ तक ही सीमित नहीं है। इस दिन लोग एक-दूसरे को महानवमी की शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप भी आज अपनों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से मां दुर्गा की भक्ति, प्रेम, विश्वास, शक्ति और कृपा से जुड़े बधाई संदेश, फोटोज और कोट्स चुन सकते हैं।