व्रत त्योहार

Navratri 2026 Ashtami & Navami Today: आज अष्टमी ही नहीं, नवमी तिथि की भी होगी पूजा, जानें दोनों तिथियों का समय और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

Ashtami Navami 2026 Timings: आज 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी दोनों तिथियों का संयोग बन रहा है। चलिए पंचांग से जानें दोनों तिथियों के समय और कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त के बारे में।

Image

​आज अष्टमी-नवमी का कन्या पूजन अलग-अलग समय पर होगा​

Shardiya Navratri 2026 Ashtami & Navami Today: शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व का आज 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को समापन हो रहा है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज अष्टमी और नवमी दोनों तिथियों का विशेष संयोग बन रहा है। ऐसे में आज ही अष्टमी तिथि के साथ-साथ नवमी तिथि की पूजा की जाएगी। नवरात्रि की अष्टमी और नवमी दोनों ही तिथियां काफी महत्वपूर्ण होती हैं। अष्टमी तिथि पर माता दुर्गा के मां महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है, जबकि नवमी तिथि पर माता दुर्गा के मां सिद्धिदात्री स्वरूप को पूजे जाने का विधान है। साथ ही हवन और कन्या पूजन किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां महागौरी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है और मानसिक शांति मिलती है, जबकि मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से नव निधियों, विवेक और ज्ञान की प्राप्ति होती है।

यदि आप भी आज मां दुर्गा की पूजा करने वाले हैं तो यहां से नवरात्रि की अष्टमी-नवमी तिथियों और कन्या पूजन के शुभ समय के बारे में जान सकते हैं।