व्रत त्योहार

Pitru Paksha Ashtami Shradh Today 2026: पितृपक्ष का आठवां श्राद्ध आज, जानें तर्पण का शुभ मुहूर्त और पिंडदान की विधि

Pitru Paksha Ashtami Shradh 2026: आज 3 अक्टूबर 2026, शनिवार को पितृपक्ष का आठवां श्राद्ध है। चलिए जानें आज किन लोगों का श्राद्ध किया जाएगा, आज की पूजा का मुहूर्त क्या है और पिंडदान की विधि के बारे में।

Image

पितृपक्ष के आठवें श्राद्ध की पूजा का मुहूर्त क्या है?

Pitru Paksha 2026 (ashtami shradh today shubh muhurat aur puja vidhi): पितृपक्ष का प्रत्येक दिन श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान आदि पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए किए जाने वाले अनुष्ठानों के लिए खास होता है। पंचांग के अनुसार, आज 3 अक्टूबर 2026, शनिवार को पितृपक्ष का आठवां श्राद्ध है। आज परिवार के उन मृतक सदस्यों के लिए पूजा की जाएगी, जिनकी मृत्यु शुक्ल पक्ष या कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर हुई हो। इसके अलावा उन दिवंगत परिजनों का श्राद्ध भी किया जा सकता है, जिनकी मृत्यु किसी भी माह की पूर्णिमा तिथि पर हुई हो। चलिए अब जानें श्राद्ध की पूजा के शुभ मुहूर्त से लेकर पिंडदान की विधि के बारे में।

आश्विन कृष्ण अष्टमी तिथि का समय

  • आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ- आज 3 अक्टूबर 2026 को सुबह 07:59 बजे
  • आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का समापन- कल 4 अक्टूबर 2026 को सुबह 05:51 बजे
आश्विन कृष्ण अष्टमी तिथि (पितृपक्ष का आठवां श्राद्ध)- आज 3 अक्टूबर 2026, शनिवार