व्रत त्योहार

Ravi Pradosh Vrat Wishes 2026: आज रवि प्रदोष व्रत पर अपनों को भेजें ये शुभ संदेश और कोट्स, चेहरे पर छाएगी मुस्कान

Ravi Pradosh Vrat 2026 Wishes in Hindi: प्रदोष व्रत के दिन आप अपने दोस्तों व परिवार वालों को शिव जी की कृपा, स्वरूप, भक्ति और शक्ति से जुड़े शुभकामना संदेश व कोट्स भेजकर बधाई दे सकते हैं। यहां पर रवि प्रदोष व्रत के दिन भेजे जाने वाले खास बधाई संदेश और कोट्स दिए गए हैं।

Image

रवि प्रदोष व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं हिंदी में

Ravi Pradosh Vrat 2026 Today (ravi pradosh vrat ki shubhkamnaye in hindi images, Ravi Pradosh Vrat Quotes in Hindi): आज 22 नवंबर 2026, रविवार को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रवि प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। इस बार 22 नवंबर की सुबह 4 बजकर 56 मिनट से लेकर 23 नवंबर 2026 की सुबह 2 बजकर 36 मिनट तक कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी तिथि प्रभावी रहेगी। प्रदोष व्रत के दिन देवों के देव महादेव की विशेष रूप से पूजा की जाती है। साथ ही भगवान गणेश, माता पार्वती और सूर्य देव का स्मरण करना शुभ रहता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति सच्चे मन से रवि प्रदोष व्रत के दिन पूजा-पाठ करता है, उसके पाप नष्ट होते हैं और जीवन में खुशहाली आती है।

प्रदोष व्रत को भगवान शिव और माता पार्वती की भक्ति, शक्ति, दोषों के नाश एवं आत्मशुद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस पावन अवसर पर आप अपने परिवार वालों व दोस्तों को शुभकामना संदेश भेजकर उनके चेहरों पर मुस्कान ला सकते हैं। यहां पर रवि प्रदोष व्रत से जुड़े कुछ खास शुभकामना संदेश और कोट्स दिए गए हैं, जिन्हें आज 22 नवंबर को आप अपनों के साथ साझा कर सकते हैं। साथ ही इन्हें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर स्टेटस के रूप में लगाया जा सकता है।